डोईवाला सड़क हादसा अपडेट!, इलाज के दौरान दो और की मौत, तीन गंभीर घायल – Khabar Uttarakhand

आज यानी बुधवार दोपहर देहरादून-हरिद्वार रोड पर मणिमाई मंदिर टोल के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पीछे से आ रही इको गाड़ी सड़क किनारे अनियंत्रित खड़े एक लोडिंग वाहन से टकरा गई। हादसे के वक्त इको गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे। जिनमें से 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं अब उपचार के दौरान और दो की मौत हो गई। 3 लोग अभी घायल हैं।

डोईवाला सड़क हादसा!, इलाज के दौरान दो और की मौत

डोईवाला सड़का हादसे में अब मृतकों की संख्या चार हो गई है। तो वहीं तीन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, इको गाड़ी देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही थी। इसी दौरान आगे चल रहे एक लोडिंग वाहन का अचानक टायर निकल गया।

देहरादून में भीषण सड़क हादसा!, 7 लोगों से भरी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत

अचानक निकला लोडर का टायर

टायर निकलने के कारण लोडर अनियंत्रित हो गया और पीछे से आ रही इको गाड़ी उससे जा भिड़ी। टक्कर इतनी भयानक थी कि इको गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। साथ ही आगे बैठे दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

तीन की हालत गंभीर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी घायलों को 108 के माध्यम से तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.