हल्द्वानी में 6 एप्लीकेशन के बाद नगर निगम नहीं भर पाया सड़क का गड्ढा

Uttarakhand

 

 

हल्द्वानी में तहसील दिवस के मौके पर क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष आई जिनका मौके पर ही निस्तारण करने की उप जिला अधिकारी ने निर्देश दिए। इन सब के बीच एक एप्लीकेशन ऐसी थी जो छठी बार तहसील दिवस में आई। शिकायतकर्ता शकील सलमानी ने बताया कि मंडी गेट से शनि बाजार से जाने वाली सड़क का एक गड्ढा नगर निगम आज तक नहीं भर पाया। जिसमें आए दिन कई हादसे हो रहे हैं। जबकि उसके लिए उनके द्वारा छह बार पूर्व में प्रार्थना पत्र दिया जा चुका है। एक ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में गड्ढा मुक्त अभियान के निर्देश दिए हैं दूसरी तरफ नगर निगम फरियादियों के प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद भी जानलेवा गड्ढे को भरने को तैयार नहीं। वहीं उप जिला अधिकारी ने भी कहा कि नगर निगम के निर्देश दिए गए हैं कि वह पटना का कारण बंद रहे गड्ढे को तत्काल भरे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *