संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले सचिव दीपक कुमार – Khabar Uttarakhand

संस्कृत शिक्षा सचिव, उत्तराखंड शासन दीपक कुमार ने संस्कृत सप्ताह के शुभारंभ से पहले राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौराम उन्होंने संस्कृत शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी राज्यपाल से साझा की।

संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार

सचिव ने पिछले कुछ सप्ताहों में इंडोनेशिया, नेपाल और थाईलैंड के राजदूतों से हुई मुलाकातों के साथ पुणे और मुंबई के प्रतिष्ठित संस्कृत संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों के भ्रमण के संबंध में भी राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) को अवगत कराया। राज्यपाल ने सचिव के प्रयासों की सराहना करते हुए संस्कृत विश्वविद्यालय को इन मुलाकातों और भ्रमणों के आधार पर आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए।

31 अगस्त तक प्रदेश में मनाया जायेगा संस्कृत सप्ताह

उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा विभाग की ओर से उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम्, संस्कृत विश्वविद्यालय और निदेशालय के माध्यम से 25 अगस्त से 31 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह मनाया जा रहा है। वहीं इस वर्ष उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम् की ओर से संस्कृत मास का भी आयोजन किया जाएगा, जो श्रावण पूर्णिमा से भाद्रपद पूर्णिमा यानी 26 सितंबर तक चलेगा।

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.