रुद्रनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि तय, जानें कब तक कर पाएंगे श्रद्धालु दर्शन

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि रक्षाबंधन के पर्व पर तय हो गई है। रुद्रनाथ मंदिर के पंचांग गणना के अनुसार मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए आगामी 17 अक्टूबर 2026 को बंद कर दिए जाएंगे।

रुद्रनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि तय

पौराणिक परम्पराओं के अनुसार 28 अगस्त को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के पंचांग गणना के अनुसार मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए आगामी 17 अक्टूबर 2026 को बंद किए जाएंगे।

जानें शुभ मुहूर्त

रुद्रनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी हरीश भट्ट ने बताया कि ज्योतिषीय गणनानुसार आगामी 17 अक्टूबर को कार्तिक संक्रांति पर्व सायं 7 बजकर 47 मिनट पर सूर्य तुला राशि में प्रवेश के साथ मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी।

रुद्रनाथ मंदिर में होती है भगवान शिव के ‘एकानन स्वरूप’ की होती है पूजा

पंचकेदारों में चतुर्थ केदार के रूप में विशेष स्थान रखने वाले रुद्रनाथ मंदिर में भगवान शिव के ‘एकानन स्वरूप’ अर्थात मुख रूप की पूजा-अर्चना की जाती है। हिमालय की दुर्गम चोटियों के मध्य स्थित यह पवित्र धाम अपनी अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा, प्राकृतिक सौंदर्य एवं रहस्यमयी दिव्यता के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.