सीएम धामी का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- समाज को बांटने वालों की आवाज युवराज तक नहीं पहुंचती

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बड़े सख्त लहजे में नजर आए। उन्होंने बीते दिनों उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में एक मौलाना द्वारा दिए गए कथित वक्तव्य को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के युवराज तक उन लोगों की आवाज नहीं पहुंच पाती जो समाज को बांटने और धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश करते हैं।

सीएम धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस के युवराज जगह-जगह जाकर सनातन को क्षति पहुंचाने का काम करते हैं। उत्तराखंड के त्रिशूल चौक पर एक मौलाना जब वक्तव्य देते हैं कि मदरसे अगर बंद किए गए तो खून खराबा हो जाएगा। साथ ही पुराना इतिहास दोहराने की बात करते हैं इस सब पर कांग्रेस के नेता और कांग्रेस के युवराज एक शब्द भी नहीं बोलते हैं।

बोले- समाज को बांटने वालों की आवाज युवराज तक नहीं पहुंचती

जबकि हल्द्वानी के रामलीला मैदान जो शुद्धिकरण की बात सामने आ रही है उसमें किसी भी जाति और धर्म के विरोध में कोई भी सबूत नहीं है। सभा के दौरान जब वहां पर जिहादी नारे लगाए जाते हैं धार्मिक उन्माद फैलाने की साजिश होती है तो उसके बाद धार्मिक संगठन के लोग अगर शुद्धिकरण करते हैं। उस पर दिल्ली से लेकर देहरादून तक कांग्रेसियों में, बेचैनी होने लगती है।

शुद्धिकरण में अनुसूचित समाज के लोग शामिल

मुख्यमंत्री ने ये भी स्पष्ट किया कि वहां पर जो शुद्धिकरण हुआ उसमें अनुसूचित समाज के लोग ही शामिल थे। ऐसे में वो अपने समाज का विरोध कैसे कर सकते हैं। शुद्धिकरण सिर्फ जिहादी मानसिकता के खिलाफ और सामाजिक चिंतन को लेकर किसी विशेष संगठन के द्वारा किया गया हो तो कांग्रेसियों को इसमें परेशानी क्यों है? जबकि उसमें बीजेपी का कोई रोल नहीं सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है जिसमें वो कामयाब नहीं हो पाएगी।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.