हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। सलेमपुर गांव में गाय के साथ कुकर्म किए जाने का आरोप है। घटना से जुड़ा सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
हरिद्वार में गाय के साथ कुकर्म
बताया जा रहा है कि सलेमपुर गांव में हुई इस कथित घटना का CCTV फुटेज सामने आया, जिसमें एक व्यक्ति के गाय के साथ आपत्तिजनक हरकत करने का आरोप है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद लोगों में रोष देखने को मिला और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी।
आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज
मामले की जानकारी मिलने पर रानीपुर कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। साथ ही वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा सके।
अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
एसपी क्राइम निशा यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.








