उत्तरकाशी के 1052 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा ‘आंगन का मिलन’, मंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

शासन के निर्देशानुसार उत्तरकाशी में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगलवार को प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने जनपद भ्रमण के दौरान “आंगन का मिलन” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की।

उत्तरकाशी के 1052 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा ‘आंगन का मिलन’

जनपद में “आंगन का मिलन” कार्यक्रम 1052 आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित होंगे जिनके माध्यम से महिलाओं, बच्चों और अभिभावकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही गर्भवती और धात्री महिलाओं को विभागीय योजनाओं से जोड़ने के साथ बच्चों के लिए रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इस अभियान मे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री पोषण अभियान, नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, महालक्ष्मी किट वितरण के साथ अन्य योजनाओं से लाभार्थियों को भी जोड़ा जाएगा।

पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर

मंत्री ने कहा कि सेवा दिवस सेवा संकल्प अभियान के रूप में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक संचालित है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ही आंगन का मिलन कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन और पोषण माह के लाभार्थी जिनमें किशोर, किशोरी, गर्भवती महिला, धात्री, मातृशक्ति का मिलन होना है। और इनके साथ संवाद स्थापित करते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार की पोषित योजनाओं के लाभार्थियों के अनुभव उच्च स्तर तक साझा करना है।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आंगन के मिलन अभियान का ध्येय योजनाओं की जानकारी और यादि कोई पात्र योजना से वांछित रह गए है उन्हें योजना के लाभ से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री ने जन्मदिवस को सेवा समर्पित किया है और सेवा समर्पित माह को वृहद स्तर पर मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत बहुउद्देशीय शिविर, स्वास्थ्य शिविर, करियर काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.