पब्लिक टायलेट में वसूली दिखाई जाने वाले कांग्रेस नेता के होटल पर छापा, दस्तावेजों की 2 पेटियां जब्त

हरिद्वार की सियासत में इन दिनों सरकार के खिलाफ मुखर कांग्रेस नेता अशोक शर्मा को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। मंगलवार को GST विभाग की टीम ने पूर्व मेयर अनीता शर्मा के पति और कांग्रेस नेता अशोक शर्मा के होटल अशोका पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान होटल निर्माण से जुड़े इनपुट टैक्स क्रेडिट यानी ITC के दावे की जांच की गई।

कांग्रेस नेता अशोक शर्मा के होटल पर GST विभाग का छापा

विभाग के मुताबिक करीब 20 लाख रुपये की ITC ऐसी पाई गई, जिसे विभाग ने पात्र नहीं माना। जांच के दौरान जीएसटी टीम ने होटल से करीब दो पेटी दस्तावेज भी अपने कब्जे में लिए हैं। सहायक आयुक्त राज्य कर राजीव तिवारी के अनुसार, होटल मालिक अशोक शर्मा ने 20 लाख की राशि मौके पर ही विभाग के पास जमा करा दी है। अब जब्त किए गए दस्तावेजों की विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सरकार के खिलाफ लगातार मुखर हैं अशोक शर्मा

दरअसल, अशोक शर्मा पिछले कुछ समय से हरिद्वार में स्थानीय समस्याओं को लेकर सरकार और प्रशासन पर लगातार निशाना साध रहे हैं। सड़क, सीवर, सार्वजनिक सुविधाओं और शौचालयों से जुड़े मुद्दों को लेकर वह लगातार आवाज उठा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने हरिद्वार के एक सार्वजनिक शौचालय में कथित तौर पर मूत्रालय के इस्तेमाल के बदले 10 रुपए लिए जाने का मामला उठाया था।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.