गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन, राजीव भवन में अर्पित किए श्रद्धासुमन

महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर उत्तराखंड कांग्रेस ने देहरादून स्थित राजीव भवन में दोनों महान नेताओं को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुरवीर सजवाण ने कहा कि आज देश महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के बताए आदर्शों और सिद्धांतों को याद कर रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का देश की आजादी में योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन

दरअसल राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वक्ताओं ने दोनों महान नेताओं के विचारों और देश के लिए उनके योगदान को याद किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए देश को आजादी की लड़ाई में नई दिशा दी। जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल कायम की।

गांधी और शास्त्री के विचारों को जीवन में अपनाया जाए

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज जरूरत है कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों को केवल याद ही ना किया जाए, बल्कि उन्हें अपने जीवन और सार्वजनिक जीवन में भी अपनाया जाए। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव अमरेंद्र बिष्ट समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.