कांग्रेस का बढ़ा कुनबा!, 100 से अधिक लोगों ने थामा हाथ, गणेश गोदियाल ने दिलाई सदस्यता

हरिद्वार से विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लगभग 100 लोगों ने कांग्रेस पार्टी की हाथ थामा। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल की उपस्थिति में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में इन सभी ने सदस्यता ग्रहण की। सभी ने कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों एवं नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कांग्रेस का बढ़ा कुनबा!

इस अवसर पर मनोज धनगर एवं एससी विभाग के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुए सभी लोगों का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस का पटका एवं माला पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर गणेश गोदियाल ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग लगातार कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ रहे हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान हो चुकी है। उन्होंने कांग्रेस में शामिल हुए सभी साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में शामिल होने के साथ ही उनकी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों एवं कार्यक्रमों को पहुंचाएं तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाएं।

100 से अधिक लोगों को गणेश गोदियाल ने दिलाई सदस्यता

उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में भाजपा सरकारों ने देश और प्रदेश को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, पेपर लीक, युवाओं पर लाठीचार्ज और सरकारी एवं सार्वजनिक संपत्तियों को चहेते लोगों को सौंपने जैसी गंभीर समस्याओं की ओर धकेल दिया है। आज प्रदेश में होने वाली अनेक घटनाओं को लेकर जनता के मन में गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अब भाजपा सरकारें लोगों के मताधिकार और लोकतांत्रिक अधिकारों को भी कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी।

गोदियाल ने कांग्रेस में शामिल हुए सभी साथियों से आह्वान किया कि वे संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की नीतियों की वास्तविकता बताएं और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले

शशिपाल जिला संयोजक हिंदू जागरण मंच; दीपक कोली, ब्लॉक अध्यक्ष; नितिन पाल, प्रदीप पाल, अजय पाल, जाहिद अली, सुखपाल, बॉबी चौधरी, कर्मवीर पाल, गुलशन पाल, नीतू चौधरी, निशांत पाल, सुमित पाल, नवीन कुमार, आशीष, पारुल चौधरी, राजपाल, शिशुपाल, तेजपाल, सुभाष पाल, नरेश पाल, किशोर लांबा, सुधीर प्रधान, जगदीश पाल, दीपक पाल, आदित्य पाल, बबलू पाल, प्रमोद पाल, सी. पाल, नरेश पाल, निखिल पाल, नितिन पाल, प्रवीण पाल, हरशरण, मोहित बाबर, बिट्टू, जोगिंदर पाल, राशिद अली, विवेक सैनी, गौरव, राजकुमार, प्रदीप पाल, सचिन पाल, शिवराज सिंह राठौड़, विशाल वशिष्ठ, अनुराग पाल, पवन पाल, रमेश पाल, मुकेश पाल, रविंद्र पाल, राव बरहन, लकी, आशु, आयुष पाल, लव पाल, दीपांशु सहित बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.