देहरादून में बड़ा सड़क हादसा!, जवानों से भरी बस का एक्सीडेंट, मची चीख पुकार

देहरादून में एक बार फिर सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां मोहब्बेवाला क्षेत्र में आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास आज यानी मंगलवार सुबह IRB फर्स्ट बटालियन की बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। कहा जा रहा है कि सीमेंट से लटा 12 टायरी ट्रक सहारनपुर की तरफ से आ रहा था। अनियंत्रित होकर ट्रक बस से जा टकराया।

देहरादून में ट्रक ने जवानों से भरी बस को मारी टक्कर

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस सड़क पर ही पलट गई। इस हादसे में IRB के जवानों समेत 7 लोग घायल हो गए। इन सभी घायलों को एंबुलेंस से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

दरअसल ये पूरा हादसा सुबह करीब नौ बजे हुआ। एक मोटरसाइकिल को भी ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया।

हादसे के समय बस में 8 जवान

बता दें कि हादसे के दौरान बस में आठ जवान सवार थे। जिसमें हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश, चालक हेड कांस्टेबल हेमपाल सिंह, कांस्टेबल अदीप कुमार, कांस्टेबल प्रदीप राठौर और कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल हैं। ये सभी जवान रामनगर के बताए जा रहे हैं।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.