हल्द्वानी- अडानी के मीटर को कांग्रेस लगने नहीं देगी

Uttarakhand

 

 

हल्द्वानी में कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने स्मार्ट मीटर पर सरकार के ऊपर सवाल उठाते हुए कहा कि अब धामी सरकार अडानी के हाथों को मजबूत करने में जुटी है। स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता के उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाते हुए विधायक ने कहा कि कांग्रेस किसी भी कीमत में अडानी के मीटर लगने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि इस प्रदेश में वैसे ही पर्यटन व्यवसाय से लेकर आम व्यक्ति रोजगार और अन्य विषयों को लेकर परेशान है। ऐसे में स्मार्ट मीटर में पहले रिचार्ज करें या अपने बच्चों की फीस भरे।

 

वही केदारनाथ चुनाव में आज मतदान को लेकर हल्द्वानी कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि केदारनाथ में कांग्रेस प्रत्याशी जीतने जा रहे हैं, उन्होंने बताया कि जिन स्थानीय मुद्दों को लेकर केदारनाथ का चुनाव हुआ है, उसमें केदारनाथ की जनता का आशीर्वाद कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत के साथ मिल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *