मर्डर की कोशिश में उत्तराखंड के यूट्यूबर अनुराग डोभाल गिरफ्तार, साले को रॉड से पीटा

उत्तराखंड के युट्यूबर अनुराग डोभाल एक बार फिर विवादों में आ गए है। पुलिस ने उन्हें अपने चचेरे साले राज सिंह चौहान पर जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। राज ने अनुराग और उनके साथियों पर रॉड से हमला करने, गला दबाने और कार के नीचे डालने की कोशिश का आरोप लगाया है। ऐसे में पुलिस ने भी केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

उत्तराखंड के युट्यूबर अनुराग डोभाल गिरफ्तार

दरअसल बीते दिन पांच अक्टूबर को करीब 10 बजे नेहरू कॉलोनी पुलिस को सूचना मिली की हरिद्वार बायपास रोड पर कुछ युवक आपस में लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं।

साले को रोड़ से पीटने का आरोप!

मौके पर पहुंचने पर कंटेंट क्रिएटर यू टयूबर अनुराग डोभाल व उसके साथी राज सिंह चौहान नाम के व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे थे। दोनों पक्षों को चौकी लाया गया। बातचीत के दौरान ही अनुराग डोभाल, अभिषेक, अभय चौधरी और कुर्बान दोबारा राज सिंह चौहान के साथ मारपीट पर उतारू हो गए।

जिस पर तत्काल एक्शन लेते हुए पुलिस ने चारों व्यक्तियों को धारा 170 BNSS के अंतर्गत नियमानुसार हिरासत में लिया गया। साथ ही मारपीट में घायल राज सिंह चौहान को दून अस्पताल भेजा गया। राज सिंह की तहरीर के आधार पर अनुराग डोभाल व अन्य व्यक्तियों के के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया।

यूट्यूबर अनुराग समेत ये हिरासत में

  • अनुराग डोभाल
  • अभिषेक
  • अभय चौधरी
  • कुर्बान

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.