फिल्म की शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंचीं जाह्नवी कपूर, मां नयना देवी के किए दर्शन

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर नैनीताल आईं हुई है। वो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘PN 36’ की शूटिंग के सिलसिले में नैनीताल पहुंचीं। जहां उन्होंने नयना देवी मंदिर के दर्शन किए। ऐसे में उन्होंने मंदिर में मत्था टेककर पूजा-अर्चना कर शिवलिंग पर जल चढ़ाया। मंदिर में अभिनेत्री को देखकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई। 15 मिनट उन्होंने मंदिर में बिताए। जिसके बाद वो वापस लौट गईं।

फिल्म की शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंचीं जाह्नवी कपूर

नैनीताल में धार्मिक भरे अंदाज में अभिनेत्री जाह्नवी कपूर नजर आईं। फिल्म की शूटिंग के लिए आईं अभिनेत्री ने पहले ही दिन रविवार को पहुंचकर मां नयना देवी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने पूजा के साथ-साथ नैनीताल की प्राकृतिक खूबसूरती की भी जमकर तारीफ की।

मां नयना देवी के किए दर्शन

दरअसल वो अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ मंदिर पहुंचीं। दोपहर को करीब 12 बजकर 45 मिनट पर अभिनेत्री नंगे पैर पैदल चलकर मंदिर परिसर में दाखिल हुईं। विधि-विधान से पूजा करने के बाद उन्होंने शिवलिंग में जल चढ़ाया।

नैनीताल में इस फिल्म की हो रही शूटिंग

जैसे ही श्रद्धालुओं को मंदिर में जाह्नवी की मौजूदगी की खबरलगी, उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। बता दें कि जाह्नवी नैनीताल में थ्रिलर रोमांटिक फिल्म ‘PN 36’ की शूटिंग के लिए आईं। उनके साथ अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता भी शूटिंग कर रहे हैं।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.