उत्तराखंड पंचायत उपचुनाव: कई सीटों पर महिला प्रत्याशियों का जलवा, शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई मतगणना

उत्तराखंड में विभिन्न जिलों की खाली सीटों पर हुए पंचायत उपचुनाव के नतीजे 14 अक्टूबर 2026 को घोषित कर दिए गए। राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों से आए इन परिणामों में महिला उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। चुनाव अधिकारियों के अनुसार, सभी जगह मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और जीते हुए प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंप दिए गए हैं। बता दें कि वर्ष 2025 में हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश के 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हुए थे। इसके बाद अलग-अलग कारणों से पंचायतों के कई पद रिक्त रह गए थे। प्रदेश में बुधवार को ग्राम पंचायत सदस्य के 3,890 पदों, ग्राम प्रधान के 23 पदों और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 9 पदों के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना हुई । इन पदों के लिए 12 अक्टूबर को मतदान कराया गया था।क्षेत्र पंचायत सदस्यो (BDC Member) की बात करें को देहरादून जिले के सहसपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभावाला क्षेत्र पंचायत सीट माकपा नेता और अखिल भारतीय किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष रहे कामरेड कमरुद्दीन के निधन के बाद खाली हुई थी। उपचुनाव में उनके बेटे नफीसुद्दीन ने जीत हासिल की। उन्होंने 570 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

क्यारकुली भट्ठा (मसूरी, देहरादून) सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) समर्थित उम्मीदवार ममता देवी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 145 वोटों के अंतर से मात देकर जीत अपने नाम की है。 मलेठी ,गैरसैंण, चमोली के इस क्षेत्र में विनीता देवी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सोनाली को 200 वोटों के बड़े अंतर से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। सिराणा सीट पर शशी देवी पहले ही निर्विरोध चुन ली गई थीं, जिससे यहाँ चुनाव की नौबत नहीं आई।नैनीताल जिले के रामनगर स्थित सांवल्दे सीट पर नीना बेलवाल ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कमल बेलवाल को 283 वोटों से हराकर बंपर जीत हासिल की। जीत के बाद उनके समर्थकों ने जुलूस निकालकर जमकर जश्न मनाया।

हरिद्वार जिले के लक्सर विकासखंड के अंतर्गत आने वाली दो ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में महिला उम्मीदवारों ने बाजी मारी है रायसी ग्राम पंचायत में रितु रानी को नया ग्राम प्रधान चुना गया है। अकौढ़ा खुर्द ग्राम पंचायत सीट पर रेखा रानी ने जीत हासिल कर प्रधान पद पर कब्जा जमाया है।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.