इंडिया गेट पर धरने पर बैठे अंकिता के माता-पिता, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग अभी भी जारी है। इसी को लेकर उनके माता-पिता अब दिल्ली के इंडिया गेट पर धरने पर बैठ गए हैं। उनके साथ एक्टिविस्ट योगिता भयाना भी दिखाई दी।

दरअसल परिवार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अपील भी की है। उन्होंने कहा कि CBI जांच पूरी होने तक दुष्यंत कुमार गौतम की सिक्किम के राज्यपाल पद पर नियुक्ति ना हो। साथ ही इसे रद्द किया जाए।

परिवार ने कहा जांच के पूरे होए बिना ऐसी कोई भी नियुक्ति ना हो। जिससे च की निष्पक्षता पर सवाल उठें। उन्होंने उत्तराखंड की बेटी अंकिता को न्याय दिलाने की मांग की है।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.