राज्यसभा सांसद ने उठाए मंत्री के पति गिरधारी लाल साहू के चरित्र पर सवाल, बोले सब जानते हैं…

नवनियुक्त राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य बीते रविवार को हल्द्वानी पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच चल रहे विवाद को लेकर दिनेश आर्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

दिनेश आर्य ने उठाए गिरधारी लाल साहू के चरित्र पर सवाल 

सांसद दिनेश आर्य ने गिरधारी लाल साहू पर निशाना साधते हुए उनके चरित्र पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि गिरधारी लाल साहू बरेली में जिला बदर हैं और इसी वजह से नैनीताल जिले में आए हैं। उन्होंने कहा कि गिरधारी लाल साहू के चरित्र के बारे में सभी लोग जानते हैं। 

अंकिता भंडारी के परिजनों को उकसाया जा रहा: आर्य

वहीं, अंकिता भंडारी प्रकरण पर भी दिनेश आर्य ने प्रतिक्रिया दी है। सांसद दिनेश आर्य ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह  इस मामले में उनके परिवार को बेवजह उकसाकर राजनीति कर रहा है। 

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.