ग्राफिक एरा के ओकेश को रेक्स कर्मवीर अवार्ड

Uttarakhand

**
। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के शिक्षक ओकेश छाबड़ा को रेक्स कर्मवीर चक्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरूस्कार तीसरी बार मिला है।
ओकेश छाबड़ा को यह पुरस्कार एनजीओ के अंतर्राष्ट्रीय परिसंघ (आईकोनगो) व संयुक्त राष्ट्र ने दिया। यह पुरस्कार उत्प्रेरक का काम करने वाले व समाज में बदलाव लाने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है। ओकेश को इस वर्ष गोल्ड मेडल से नवाजा गया। इससे पहले उन्हें 2023 में सिल्वर मेडल व 2019 में ब्रोंज मेडल मिल चुका है।
ओकेश को यह पुरस्कार श्री राम मिलेनियम स्कूल, नोएडा में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *