चकराता विधानसभा क्षेत्र से जुड़े वायरल ऑडियो मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह के साथ पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। त्यूणी थाने में बालक राम की शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ गाली-गलौज और आपराधिक धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कांग्रेस में शामिल कराने का बनाया जा रहा था आरोप
शिकायतकर्ता बालक राम का आरोप है कि उनकी दोनों बेटियों को कांग्रेस में शामिल कराने के लिए उन पर दबाव बनाया गया। इसी मामले को लेकर पीड़ित ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान और भाजपा नेताओं के साथ एसएसपी से शिकायत की थी। शिकायत में कथित तौर पर दबाव बनाए जाने और धमकी दिए जाने का मामला उठाया गया था।
पीड़ित की बेटी से सीएम धामी ने की थी फोन पर बात
मामले के सामने आने के बाद यह राजनीतिक स्तर पर भी चर्चा में रहा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी पीड़ित की बेटी से फोन पर बातचीत की थी। इसके बाद अब पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।
Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.








