सावधान: 26 अक्टूबर को देहरादून में बदले रहेंगे ये रूट, घर से निकलने से पहले डाल लें एक नजर

देहरादून में कल वाल्मीकि जयंती के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर देहरादून पुलिस ने अपनी तैयारी कर ली है। 26 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक शोभायात्रा के दौरान शहर के कई प्रमुख चौक और मार्गों पर यातायात डायवर्ट रहेगा। जिसे देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है।

देहरादून पुलिस ने तैयार किया डायवर्जन प्लान

बता दें शोभायात्रा नगर निगम कार्यालय से शुरू होकर बुद्धा चौक, दर्शनलाल चौक, घंटाघर, पलटन बाजार, राजा रोड कट और द्रोण कट होते हुए वापस नगर निगम कार्यालय पहुंचेगी। ऐसे में घर से निकलने से पहले रूट और ट्रैफिक डायवर्जन से जुड़ी जरूरी जानकारी जरूर जान लें।

शोभायात्रा का रूट

नगर निगम कार्यालय → बुद्धा चौक → दर्शनलाल चौक → घंटाघर → पलटन बाजार → राजा रोड कट → द्रोण कट → दून चौक → नगर निगम कार्यालय पर समाप्त।

यातायात डायवर्जन प्लान

  • शोभायात्रा के नगर निगम कार्यालय से प्रस्थान करने पर तहसील चौक/दून चौक से बुद्धा चौक जाने वाले यातायात को दर्शनलाल चौक होते हुए भेजा जाएगा।
  • शोभायात्रा के बुद्धा चौक पार करने पर बुद्धा चौक से दर्शनलाल चौक जाने वाले यातायात को लैंसडाउन चौक होते हुए भेजा जाएगा।
  • शोभायात्रा के दर्शनलाल चौक पार करने पर दर्शनलाल चौक से घंटाघर जाने वाले यातायात को लैंसडाउन चौक होते हुए भेजा जाएगा।
  • शोभायात्रा के घंटाघर से पलटन बाजार में प्रवेश करने पर सभी डायवर्जन स्थलों से यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा।
  • शोभायात्रा के राजा रोड कट पार करने पर प्रिंस चौक से द्रोण कट जाने वाले यातायात को चंदर नगर कट होते हुए भेजा जाएगा।
  • शोभायात्रा के द्रोण कट पार करने पर द्रोण कट से दून चौक जाने वाले यातायात को तहसील चौक होते हुए भेजा जाएगा।
  • शोभायात्रा के दून चौक पार करने पर तहसील चौक से दून चौक जाने वाले यातायात को दर्शनलाल चौक होते हुए भेजा जाएगा।

बैरियर पॉइंट

  • तहसील चौक
  • दर्शनलाल चौक
  • बुद्धा चौक
  • प्रिंस चौक
  • द्रोण कट
  • दून चौक

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.