‘विपक्ष के नेताओं का बिगड़ गया मानसिक संतुलन’, PM मोदी के पिता पर खरगे के बयान पर CM धामी की प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

विपक्ष के नेताओं का बिगड़ गया मानसिक संतुलन: CM

सीएम धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता से बाहर रहने के कारण विपक्ष के नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है और इस तरह की बयानबाजी से उनके संस्कार और मर्यादाएं उजागर होती हैं। उन्होंने कहा कि खड़गे को अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए।

राज्य आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं को लेकर उठाए सवाल

मुख्यमंत्री धामी ने समाजवादी पार्टी पर भी उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान हुई घटनाओं को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कांग्रेस से स्पष्ट रुख बताने की मांग करते हुए कहा कि उत्तराखंड के मान-सम्मान और स्वाभिमान के साथ कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी के पिता को लेकर क्या कहा?

25 अक्टूबर 2026 को पटना में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती का एक कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में मल्लिकार्जुन खरगे भाषण दे रहे थे और दावा कर रहे थे कि चुनाव के बाद केंद्र से बीजेपी की सरकार चली जाएगी। इसी बीच रैली में मौजूद किसी व्यक्ति ने नारा लगाया कि “मोदी नहीं जाएगा।” इस दौरान खरगे ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “अरे! मोदी का बाप भी जाएगा।”

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.