भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे T20 में 6 विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक से सीरीज पर कब्जा

नई दिल्ली
भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे T20 में एकतरफा अंदाज में 6 व‍िकेट से हरा द‍िया. भारत ने इस मैच को जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली, और सीरीज जीत ली. वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम की जीत के सबसे बड़े हीरो अभ‍िषेक शर्मा रहे, ज‍िन्होंने तूफानी शतक जड़ा. खास बात यह रही कि भारत की यह न्यूजीलैंड के ख‍िलाफ न्यूजीलैंड की धरती पर लगातार तीसरी टी20 सीरीज जीत रही.

भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज के शुरुआती तीनों मुकाबले जीतकर बढ़त बना चुकी है. मुकाबले में टॉस भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी की. जहां उसने डेर‍िल म‍िचेल की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड टीम ने 198/3 स्कोर बनाया था. कुल म‍िलाकर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की.  टीम इंडिया ने 13.2 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया.

भारत की बल्लेबाजी की हाइलाइट्स
रनचेज में भारत की तरफ से ओपन‍िंग करने के लिए अभ‍िषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी आए और तेज शुरुआत की. अभ‍िषेक ने इस दौरान 15 गेंदों में अपनी फ‍िफ्टी पूरी की.  वहीं भारत ने महज 5 ओवर के अंदर 100 रन पूरे कर द‍िए. वहीं खास बात यह रही कि टीम इंड‍िया के ओपनर्स ने इस दौरान पावरप्ले (6 ओवर्स) में ही 118 रन जड़ द‍िए. यह पावरप्ले में टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम स्कोर रहा.

भारत के तेज रनचेज के बीच वैभव सूर्यवंशी आउट होने वाले पहले ख‍िलाड़ी रहे. उनको मैथ्यू फिशर ने आउट किया. वैभव ने 19 गेंदों पर 45 रन बनाए, जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल रहे. वहीं दूसरे छोर पर अभ‍िषेक शर्मा ने महज 35 गेंदों पर अपना चौथा टी20 इंटरनेशनल शतक कंपलीट किया. हालांकि वो शतक जड़ने के बाद काइल जेमीसन की गेंद पर 38 गेंदों पर 113 रन जड़कर आउट हुए. जब‍ भारतीय टीम रनचेज के काफी करीब थी तो पहले कप्तान श्रेयस अय्यर (5) और फ‍िर संजू सैमसन (18) आउट हो गए.  

T20I में सबसे तेज टीम फिफ्टी
2.2 ओवर: पापुआ न्यू गिनी बनाम वानुआतु, पोर्ट मोरेस्बी, 2019
2.2 ओवर: रोमानिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2021
2.2 ओवर: भारत बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2026
2.3 ओवर: फिलीपींस बनाम इंडोनेशिया, बाली, 2023
2.4 ओवर: न्यूजीलैंड बनाम स्कॉटलैंड, द ओवल, 2009
2.4 ओवर: न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड, ऑकलैंड, 2019
2.4 ओवर: साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023

T20I में सबसे तेज टीम सेंचुरी
5 ओवर: भारत बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2026
5.2 ओवर: रोमानिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2021
5.3 ओवर: दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023
5.3 ओवर: ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड, एडिनबर्ग, 2024
5.5 ओवर: जिम्बाब्वे बनाम गाम्बिया, नैरोबी, 2024
5.5 ओवर: इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2025

पुरुष T20I में पावरप्ले के दौरान 100 से ज्यादा रन
118/0: भारत बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2026
116/0: रोमानिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2021 (5.4 ओवर)
113/1: ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड, एडिनबर्ग, 2024
103/1: जिम्बाब्वे बनाम गाम्बिया, नैरोबी, 2024
102/0: साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023
100/0: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, ओल्ड ट्रैफर्ड, 2025
100/0: भारत बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली, 2026

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की हाइलाइट्स
न्यूजीलैंड ने इस मैच में डेर‍िल म‍िचेल के शानदार 52 गेंदों पर 88 रन नाबाद की बदौलत पहले खेलते हुए 198/3 का स्कोर बनाया. न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही, अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टिम सीफर्ट (6) को आउट कर भारतीय टीम को अहम सफलता दिलाई. इसके बाद फ‍िन एलन और डेर‍िल म‍िचेल के बीच 86 रनों की पार्टनरश‍िप हुई. लेकिन तीश रेड्डी ने फिन एलन (40) को नमन धीर के हाथों कैच आउट कर भारत को अहम सफलता दिलाई. उनकी पारी में 5 छक्के शामिल रहे. नमन धीर ने कैच लपककर एलन की पारी का अंत किया.  इसके बाद अक्षर पटेल ने डेंजर ग्लेन फिलिप्स (17) को  कॉट एंड बोल्ड आउट कर न्यूजीलैंड को झटका दिया. फिलिप्स का यह 100वां टी20 इंटरनेशनल था.

डेर‍िल म‍िचेल 88 और बेबन जैकब्स 39 रन बनाकर नाबाद लौटे. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल को 1-1 सफलता म‍िली.

न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), बेवन जैकब्स, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), मैथ्यू फिशर, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी

भारत की प्लेइंग-11: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह.

भारत vs न्यूजीलैंड टी20 (हेड-टू-हेड)
कुल मैच: 34
भारत जीता: 22
न्यूजीलैंड जीता: 11
टाई: 1

भारत का स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, मयंक यादव, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और वैभव सूर्यवंशी.

न्यूजीलैंड का स्क्वॉड: फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमिसन, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, बेवन जैकब्स, एडम मिल्ने और ब्लेयर टिकनर.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.