मंत्री रेखा आर्य के समर्थन में उतरे सीएम धामी, गिरधारी लाल साहू प्रकरण पर कांग्रेस को घेरा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गैरसैंण में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और गिरधारी लाल साहू प्रकरण को लेकर एक बार फिर अपनी प्रतिक्रिया दी है।सीएम खुद मीडिया के सामने मंत्री का बचाव करते नजर आए

मंत्री रेखा आर्य के समर्थन में उतरे सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का पक्ष लेते हुए कहा कि दोनों करीब 22-24 साल तक शादीशुदा रहे, लेकिन जब मंत्री ने गिरधारी लाल साहू को गलत काम करने से इनकार कर दिया, तो उन पर गलत आरोप लगाए जाने लगे।

कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री धामी ने इस प्रकरण को लेकर कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता सबसे बड़े घोटालेबाज हैं। सीएम ने कहा कि वह पिछले 70 वर्षों से कांग्रेस को सबसे बड़ी भ्रष्टाचार करने वाली पार्टी बताते आ रहे हैं।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.