उत्तराखंड में कल करवा चौथ पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस संबंध में धामी सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।
उत्तराखंड में करवा चौथ पर रहेगा सार्वजनिक अवकाश
करवा चौथ पर उत्तराखंड में गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। राज्य सरकार ने इसके लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। धामी सरकार की ओर से सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने से महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। साथ ही महिलाओं को अब त्योहार की तैयारियों और पूजा के लिए समय मिल सकेगा।
प्रेम और पारिवारिक विश्वास से जुड़ा पर्व है करवा चौथ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि करवा चौथ महिलाओं की आस्था, प्रेम और पारिवारिक विश्वास से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। राज्य सरकार महिलाओं की भावनाओं, आस्था और परंपराओं का सम्मान करते हुए उनके हितों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि विकास के साथ-साथ हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक पर्वों से जुड़ी भावनाएं भी सशक्त हों। करवा चौथ जैसे पर्व परिवारों में प्रेम, विश्वास और आपसी समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं।
Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.








