28 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026
spot_img
spot_img

रुड़की – 72 घण्टे में ब्लाइंड मर्डर केस का हुआ खुलासा

Must read

सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने 72 घंटे के भीतर महिला के ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश करते हुए हत्यारोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह पैसों का लेनदेन और कर्ज का बढ़ता दबाव निकलकर सामने आया है। मामले का खुलासा हरिद्वार पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने किया गया। उन्होंने घटना का पूरा विवरण साझा करते हुए अपराध में शामिल आरोपी महिला रुबीना की गिरफ्तारी और हत्या के कारणों की जानकारी दी।

दरअसल 25 नवंबर को कोतवाली रुड़की क्षेत्र के सत्ती मोहल्ले में 55 वर्षीय महिला रेखा का लहूलुहान शव उसके घर में मिला था। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका रेखा ब्याज पर पैसे देने का काम करती थी।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने इसे गंभीरता से लेते हुए सीओ रुड़की नरेंद्र पंत और सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला रुबीना ने मृतका रेखा से ब्याज पर पैसे उधार लिए थे। रुबीना पहले से ही कई बैंकों से लोन ले चुकी थी और अन्य महिलाओं को भी लोन दिलवाने का काम करती थी। कर्ज का बढ़ता बोझ और बार-बार तकादा किए जाने से परेशान होकर उसने हत्या की योजना बनाई। घटना वाले दिन रुबीना, रेखा के घर पैसे लेने के बहाने पहुंची। उसने पहले रेखा से बातचीत की और फिर पाइप रिंच से उस पर कई बार वार कर दिया, जिससे रेखा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने मृतका के गहने और नकदी लेकर भागने से पहले गले में चुन्नी बांधकर हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस टीम ने 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और घटनास्थल के आसपास के 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की। जांच में संदिग्ध रुबीना का नाम सामने आया। पूछताछ के दौरान रुबीना ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने सफल खुलासे के लिए पुलिस टीम की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई।
————————————
आरोपी और बरामदगी…..
गिरफ्तार आरोपी रुबीना पत्नी नौशेर निवासी मच्छी मोहल्ला रुड़की है। पुलिस ने उसके पास से नकद 10,000 रुपये और मृतका के जेवरात बरामद किए, जिनमें सोने की अंगूठियां, झुमके, चेन और अन्य आभूषण शामिल हैं।
बाइट , परमेन्द्र सिंह डोभाल (एस एस पी हरिद्वार )

: सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने 72 घंटे के भीतर महिला के ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश करते हुए हत्यारोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह पैसों का लेनदेन और कर्ज का बढ़ता दबाव निकलकर सामने आया है। मामले का खुलासा हरिद्वार पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने किया गया। उन्होंने घटना का पूरा विवरण साझा करते हुए अपराध में शामिल आरोपी महिला रुबीना की गिरफ्तारी और हत्या के कारणों की जानकारी दी।
दरअसल 25 नवंबर को कोतवाली रुड़की क्षेत्र के सत्ती मोहल्ले में 55 वर्षीय महिला रेखा का लहूलुहान शव उसके घर में मिला था। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका रेखा ब्याज पर पैसे देने का काम करती थी।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने इसे गंभीरता से लेते हुए सीओ रुड़की नरेंद्र पंत और सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी महिला रुबीना ने मृतका रेखा से ब्याज पर पैसे उधार लिए थे। रुबीना पहले से ही कई बैंकों से लोन ले चुकी थी और अन्य महिलाओं को भी लोन दिलवाने का काम करती थी। कर्ज का बढ़ता बोझ और बार-बार तकादा किए जाने से परेशान होकर उसने हत्या की योजना बनाई। घटना वाले दिन रुबीना, रेखा के घर पैसे लेने के बहाने पहुंची। उसने पहले रेखा से बातचीत की और फिर पाइप रिंच से उस पर कई बार वार कर दिया, जिससे रेखा की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने मृतका के गहने और नकदी लेकर भागने से पहले गले में चुन्नी बांधकर हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस टीम ने 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और घटनास्थल के आसपास के 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की। जांच में संदिग्ध रुबीना का नाम सामने आया। पूछताछ के दौरान रुबीना ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने सफल खुलासे के लिए पुलिस टीम की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई।—–
आरोपी और बरामदगी…..
गिरफ्तार आरोपी रुबीना पत्नी नौशेर निवासी मच्छी मोहल्ला रुड़की है। पुलिस ने उसके पास से नकद 10,000 रुपये और मृतका के जेवरात बरामद किए, जिनमें सोने की अंगूठियां, झुमके, चेन और अन्य आभूषण शामिल हैं।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article