28 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026
spot_img
spot_img

हल्द्वानी- हल्द्वानी बैंकट हॉल के बाहर ITI गैंग का हमला, दो घायल, जांच में जुटी पुलि

Must read

हल्द्वानी में फूलचौड़ स्थित कान्ता बैंकट हॉल के बाहर शादी समारोह से लौट रहे तीन युवकों पर आईटीआई गैंग के सदस्यों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना 25 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे की है। पीड़ितों में शैलेन्द्र बिष्ट, करन बिष्ट और उनके साथी शामिल हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शैलेन्द्र बिष्ट को आईटीआई गैंग के करन नेगी, योगेश कार्की, मनोज नेगी, बादल नेगी, रोहित कार्की और उनके अन्य साथियों ने घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। जब शैलेन्द्र के साथियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो हमलावरों ने उन्हें भी कड़े और पत्थरों से गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में शैलेन्द्र और करन बिष्ट के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। शैलेन्द्र को 30 टांके लगे हैं, जबकि करन बिष्ट के सिर पर 4 टांके आए हैं। पीड़ितों को स्थानीय लोगों की मदद से बचाया गया और तुरंत सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों ने बताया कि आरोपियों से उन्हें जान-माल का खतरा है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article