बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट से नहीं हो पा रहा संपर्क

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बद्रीनाथ धाम से से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रश हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे ।

बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश

घटना शुक्रवार की है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के चाई गांव के पास क्रैश हो गया। बताया जा रहा है हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे। हादसे की वजह खराब मौसम बताई जा रही है।

पायलट से नहीं हो पा रहा संपर्क

बताया जा रहा है यात्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर देहरादून सहस्त्रधारा लौट रहे थे। इस दौरान ये हादसा हो गया। टीमें हेलिकॉप्टर के पायलट से संपर्क करने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन अब तक संपर्क नहीं हो पाया है। हादसे की सूचना सेना ने प्रशासन को दी है। फिलहाल हेलीकॉप्टर में सवार लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

देहरादून के लिए रवाना हुआ था हेलीकॉप्टर

हादसे को लेकर UCADA के CEO प्रतीक जैन का बयान भी सामने आया है। प्रतीक जैन ने बताया कि हेलीकॉप्टर आज दोपहर 1:14 बजे बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट के लिए रवाना हुआ था। हेलीकॉप्टर जब जोशीमठ घाटी से गुजर रहा था, तो अचानक ट्रैकिंग सिस्टम से इसका संपर्क टूट गया।

रेस्क्यू अभियान जारी

बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में सवार पांचों यात्री बेंगलुरु के रहने वाले हैं। प्रतीक जैन की अनुसार हेलीकॉप्टर का पता अभी तक नहीं चल पाया है। हालांकि, चमोली जिला प्रशासन के साथ मिलकर सर्च एंड रेस्क्यू टीमों को काम पर लगा दिया गया है। SDRF और सेना की एक टुकड़ी को भी तैनात किया गया है। जैसे ही मौसम साफ होगा, लापता हेलीकॉप्टर को खोजने के लिए यहां से एक और रेस्क्यू हेलीकॉप्टर भेजें जाएंगे।

हेलीकॉप्टर में सवार व्यक्तियों का विवरण

  • कैप्टन हिमांशु सभरवाल (48) निवासी दिल्ली (पायलट)
  • प्रतापा (41) निवासी कर्नाटक
  • अरुण सालुंके (44) निवासी कर्नाटक
  • वी.बी. शंकर गौड़ा (39) निवासी कर्नाटक
  • सुधीर के (50) निवासी कर्नाटक
  • एच.एस. नटराजा (51) निवासी कर्नाटक

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.