रुद्रप्रयाग में 19 नवंबर को रहेगा स्थानीय अवकाश, आदेश जारी

रुद्रप्रयाग में आगामी 19 नवंबर 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश भगवान मद्महेश्वर की उत्सव डोली के आगमन और श्रद्धालुओं को दर्शन की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से घोषित किया गया है।

रुद्रप्रयाग में 19 नवंबर को रहेगा स्थानीय अवकाश

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मैनुअल ऑफ गवर्नमेंट ऑर्डर्स (संशोधित) 1881 संस्करण के पैरा-247 के अंतर्गत 19 नवंबर को जनपद का तृतीय स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस दिन जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा। स्थानीय अवकाश की घोषणा से श्रद्धालुओं को भगवान मद्महेश्वर की उत्सव डोली के दर्शन करने का अवसर मिल सकेगा।

बड़ी संख्या में ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचेंगे श्रद्धालु

गौरतलब है कि भगवान मद्महेश्वर की उत्सव डोली के आगमन पर ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में धार्मिक आयोजन और दर्शन का विशेष महत्व रहता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना करते हैं। डीएम की इस घोषणा के बाद श्रद्धालु 19 नवंबर को ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ पहुंचकर भगवान मद्महेश्वर की उत्सव डोली के दर्शन कर सकेंगे।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.