राजधानी देहरादून से बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई। यहां के वसंत विहार थाना इलाके में मीठीबेरी निवासी 55 साल के सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो तेज रफ्तार गाड़ियों की चपेट में आने से ये हादसा हुआ।
देहरादून में दो कारों की रेस में सिक्योरिटी गार्ड की मौत
दरअसल रात करीब 11 बजे दो तेज रफ्तार गाड़िया रेस लगा रही थी। पहले फॉर्च्यूनर ने साइकिल सवार गार्ड को टक्कर मारी। सड़क पर गिरने के बाद पीछे से आ रही स्कॉर्पियो उन्हें कुचलते हुए निकल गई। मृतक के साले की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ थाना बसंत विहार में मुकदमा लिखने की तैयारी चल रही है।
एसपी सिटी शेखर सुयाल ने बताया है कि थाना बसंत विहार मुकदमा लिखने की तैयारी कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक करने का काम किया जा रहा है। साथ ही जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.








