उत्तराखंड में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई PCS अधिकारियों के बदले गए विभाग

उत्तराखंड में एक बार फिर शासन ने अधिकारियों को बदल दिया है। इस बार शासन ने 24 पीसीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। तो वहीं राज्यभर में 24 डिप्टी कलेक्टर बदले गए हैं।

24 पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले

उत्तराखंड में शासन ने 24 पीसीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर अलग-अलग जिलों में अधिकारियों की नई तैनाती की है। इस फेरबदल में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, टिहरी, उत्तरकाशी और ऊधमसिंह नगर समेत कई जिलों में डिप्टी कलेक्टरों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

डिप्टी कलेक्टर देहरादून की जिम्मेदारी किसे?

सूची के तहत डिप्टी कलेक्टर देहरादून की जिम्मेदारी पीसीएस राजकुमार पांडे और पीसीएस अभय प्रताप सिंह दोनों की दी गई है। उत्तरकाशी में पीसीएस बृजेश कुमार तिवारी तैनात थे। उन्हें अब टिहरी भेजा गया है। इसके अलावा, पीसीएस जयवीर सिंह को भी डिप्टी कलेक्टर टिहरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीसीएस शिप्रा जोशी, पीसीएस तुषार सैनी, पीसीएस गौरव पांडे और पीसीएस अमृता शर्मा को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है।

अधिकारियों का फेरबदल

इस प्रशासनिक फेरबदल में अधिशासी निदेशक डोईवाला चीनी मिल की जिम्मेदारी पीसीएस अपर्णा ढोंडियाल को मिली है। पीसीएस मनीष बिष्ट को निदेशक प्रशासन एवं मॉनिटरिंग, पंतनगर, पीसीएस देवानंद को डिप्टी कलेक्टर पौड़ी और पीसीएस कृष्णा त्रिपाठी को डिप्टी कलेक्टर चमोली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीसीएस नवाजिश खलिक को अल्मोड़ा भेजा गया है, जबकि पीसीएस चंद्रशेखर और पीसीएस अबरार अहमद को उत्तरकाशी भेजा गया है।

इन अधिकारियों को भेजा गया हरिद्वार

इसके अलावा पीसीएस कुमकुम जोशी, पीसीएस शालिनी मौर्य, पीसीएस मंजू राजपूत और पीसीएस नीतू डागर को हरिद्वार भेजा गया है। तो वहीं उधम सिंह नगर में तैनाती पीसीएस रेखा कोहली, पीसीएस संजय कुमार और पीसीएस रेखा को दी गई है।इसके साथ ही पीसीएस मुकेश चंद्र रमोला को देहरादून और पीसीएस सुनील कुमार को रुद्रप्रयाग भेजा गया है।

इससे पहले भी हुए अधिकारियों के ट्रांसफर

मालूम हो कि 11 नवंबर को ही उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के ट्रांसफर हुए है। जिसमें 10 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों समेत टोटल 30 अधिकारी थे। ऐसे में 12 नवंबर को भी 24 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए है।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.