उत्तराखंड में स्वरोजगार को बढ़ावा, कमजोर वर्गों को 1.20 लाख तक की मदद देगी धामी सरकार

समाज के कमजोर वर्गों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी दिशा में उत्तराखण्ड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत कमजोर वर्ग के परिवारों को स्वरोजगार विकसित करने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है।

कमजोर वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आर्थिक मदद देगी सरकार

कैबिनेट मंत्री कैड़ा ने कहा कि मूल रूप से उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना वर्षा आधारित कृषि क्षेत्रों में कृषि-औद्यानिकी को बढ़ावा देने और ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन को कम करने जैसे विषयों पर काम कर रही है। इसके साथ-साथ समाज के कमजोर वर्ग को स्वरोजगार के क्षेत्र में सहयोग करने का विषय भी इसमें जोड़ा गया है।

Advertisement

मधुमक्खी पालन से लेकर बकरी पालन तक के लिए मिलेगी सहायता

परियोजना के तहत व्यक्तिगत लाभार्थियों को 35 हजार तथा समूह को अधिकतम 1 लाख 20 हजार रुपए की मदद की जा रही है। इसमें व्यक्तिगत लाभार्थी मधुमक्खी पालन, प्लम्बर, इलेक्ट्रिशयन, मुर्गी व बकरी पालन, घराट संचालन का कार्य कर सकता है। समूहों को बैंड पार्टी, टेंट हाउस, फल संरक्षण, अचार निर्माण, मछली पालन के लिए सहयोग मिल रहा है।

ग्राम सभा की खुली बैठक में होगा लाभार्थियों का चयन

कई ग्रामीणों को इसका लाभ मिल भी चुका है। लाभार्थियों का चयन ग्राम सभा की खुली बैठक में आर्थिक वर्गीकरण के आधार पर किया जाता है। यह परियोजना नैनीताल, अल्मोड़ा, उधमसिंहनगर, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग जिले के 15 ब्लाकों की 519 ग्राम पंचायतों में संचालित की जा रही है

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.