सीएम धामी ने सुनी PM Modi के ‘मन की बात’, CM बोले सामाजिक सरोकारों को मिल रही नई दिशा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज पटेलनगर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 140वां संस्करण सुना। सीएम ने कहा कि ‘मन की बात’ राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाने का सशक्त माध्यम है।

सीएम धामी ने सुनी PM Modi के ‘मन की बात’

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों, जनसेवा के कार्यों और प्रेरणादायी प्रयासों को व्यापक पहचान मिल रही है।

Advertisement

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में नशामुक्ति, स्वस्थ जीवनशैली, साइबर सुरक्षा, जनसेवा, कला और संस्कृति के संरक्षण सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनजागरूकता और जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

सशक्त राष्ट्र का आधार है स्वस्थ समाज: CM

सीएम ने कहा युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में समाज के सभी वर्गों की महत्वपूर्ण भूमिका है।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार है। स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में चिकित्सकों एवं चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों की विशेष भूमिका है।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.