Pauri Accident: घायलों को करवाया एयरलिफ्ट, CM ने किया मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख का मुआवजा देने का ऐलान

पौड़ी के रिखणीखाल क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए का मुआवजा राशि देने का ऐलान किया है। साथ ही रविवार सुबह मुख्यमंत्री के निर्देश पर गंभीर घायलों को AIIMS ऋषिकेश के लिए एयरलिफ्ट करा दिया है।

मृतकों के परिजनों को मिलजी 6 लाख की आर्थिक मदद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से चार-चार लाख रुपए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। जबकि गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को एयरलिफ्ट किया गया है।

Advertisement

बैणी-भूली योजना का फॉर्म भर वापस लौट रही थी महिलाएं

बता दें बीते शनिवार को पौड़ी के रिखणीखाल के कलवाड़ी में एक ईको वैन अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी हादसे में चालक समेत आठ महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल बताये जा रहे हैं। बैणी-भूली योजना का फॉर्म भर वापस लौट रही थी।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.