ग्राफिक एरा में एजुकेशन एक्सपो

। ग्राफिक एरा में आयोजित एजुकेशन एक्सपो में छात्र-छात्राओं को फ्रांस में पढ़ने व करियर बनाने के अवसरों की जानकारी दी गई।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज एजुकेशन एक्सपो ’चूज़ फ्रांस टूर 2025’ का आयोजन किया गया। एजुकेशन एक्सपो में फ्रांस के दस प्रख्यात विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि इसमें शामिल हुए। विदेशी प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विश्वविद्यालयों की शिक्षा पद्वति और विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया। एजुकेशन एक्सपो में फ्रांस में पढ़ने व करियर बनाने को लेकर छात्र-छात्राएं उत्सुक नजर आये। कार्यक्रम का आयोजन एम्बेसी आॅफ फ्रांस इन इण्डिया ने ग्राफिक एरा के सहयोग से किया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.