तकनीकी विकास को वैज्ञानिक अनुसंधान जरुरी पेपर प्रेजेंटेशन में मुकुलजीत व रुच्ची प्रथम

Uttarakhand
। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के आखिरी दिन विशेषज्ञों ने नई तकनीकों के विकास में वैज्ञानिक अनुसंधान की महत्वता पर मंथन किया।
यह दो दिवसीय सम्मेलन डिवाइस इंटेलिजेंस, कंप्यूटिंग व संचार तकनीकों पर आयोजित किया गया। सम्मेलन में 128 शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर आयोजित शोध-पत्र प्रतियोगिता में डिवाइस इंटेलिजेंस की श्रेणी में राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान, अमेठी के मुकुलजीत सिंह व गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ की रुचि देव्याल को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। नेक्स्ट जेनरेशन कम्युनिकेशन एण्ड नेटवर्किंग की श्रेणी में मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर के राहुल पांडे, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर के शौर्य शुक्ला व ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, देहरादून के दीपक ने बाज़ी मारी। कंप्यूटिंग तकनीकों की श्रेणी में श्री कृष्णा कॉलेज ऑफ काटेक्नोलॉजी, कोयंबटूर की बालागुरुस्वामी ने पहला स्थान हासिल किया।
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग ने किया। सम्मेलन में एचओडी प्रोफेसर इरफानुल हसन के साथ शिक्षक- शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *