गौचर पहंुचे ग्राफिक एरा के विशेषज्ञ चिकित्सक

सुदूर पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं देने की ग्राफिक एरा की पहल अब चमोली तक जा पहंुची है।
ग्राफिक एरा अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने करीब 200 कि.मी. दूर चमोली के गौचर में स्वास्थय शिविर लगाकर ग्रामीणों को अपनी सेवाएं दी। आज, स्वास्थ शिविर का आयोजन गौचर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में किया गया। इसमें ग्राम पंचायत काण्डा, बमोथ व मुगी शामिल हैं।
गौचर व आस-पास के गांवों से मरीज सुबह से ही ग्राफिक एरा के शिविर पहंुचने लगे थे। इस शिविर में 160 मरीजों का परीक्षण किया गया। ग्राफिक एरा के जनरल फिजिशियन डा. विकास पाठक व उनकी टीम ने मरीजों को सामान्य चिकित्सा परामर्श, नेत्र जांच, बीपी व शुगर जांच की सुविधा उपलब्ध कराकर उपचार के लिये निशुल्क दवाईयां दी।

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.