हमारा शहर साफ हो, उसमें हम सबका हाथ हो

Uncategorized

 

रविवार, टीम रिवाइविंग ह्युमल ने अपने प्रोजेक्ट “संरक्षण” के माध्यम से जनता को अपने आस पास के स्थान को साफ और हरा- भरा रखने का संदेश दिया। दरसल, रिवाइविंग ह्युमल ऋषिकेश के युवाओं द्वारा बनाया एक समूह हैं जो की जानवरों की देख भाल करता है और हर मददगार जानवर की सेवा में पूरा योगदान देता है, न केवल जानवरो के हित मे अपितु समाज से जुड़े कार्यो मे भी बढ़ चढ़ कर अपनी भूमिका निभाता है। ऐसे ही एक नई सोच के साथ टीम ने आस पास के स्थान की सफाई को लेकर अपना प्रोजेक्ट “संरक्षण” शुरू किया और काली की ढाल जाकर सफाई कर इस अभियान को अंजाम दिया। अभियान पूरा अधिकारीकि ढंग से हुआ , जिसमें टीम के साथ नगर पालिका सदस्य श्री गुरमीत सिंह जी भी शामिल थे और उन्ही की अनुमति लेने के बाद टीम ने अभियान शुरू किया। टीम के हेड अनुज गैरोला जी ने बताया की “पर्यावरण से ही हम हैं और इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है, इसलिए हमने यह अभियान शुरू किया”, उन्होंने कहा कि “यह उनके अभियान का तीसरा चरण है बाकी के दो अभियान भी वह पूर्व में भली भाँति कर चुके हैं”। अभियान को गति देने वाले टीम के सदस्य रिशुभ रावत ने बताया की “नगर पालिका की ओर से टीम को काफी प्रोत्साहन और मदद मिली”। अभियान को सफल बनाने में टीम के पूरे 27 सदस्य अनुज गैरोला, सोबित नौटियाल, अश्विन, विनय सिंह नेगी, प्रिंस राणा, आदर्श, हिमांशु, प्रियंका, हिमानी, राहुल, अनुजा, दिया, अजय, अंशिका, नितिन चौबे, अंकित आदि और नगर पालिका के 15 सदस्य शामिल थे। इसी सोच के साथ टीम ने अपना ये अभियान शुरू किया था। टीम ने नारे, भाषण और पोस्टर के साथ अपना अभियान बकूबी पूरा किया। अभियान में टीम को स्थानीय लोगो का भी साथ मिला और काफी छात्र छात्राओ ने भी इसमे बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *