Dehradun Bar Association Election Result : अध्यक्ष पद पर राजीव शर्मा का कब्जा, राजवीर बिष्ट दोबारा बने सचिव

Dehradun Bar Association Election Result : अध्यक्ष पद पर राजीव शर्मा का कब्जा, राजवीर बिष्ट दोबारा बने सचिव: बार एसोसिएशन के चुनाव में 51 प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव में इस बार 70.11 फीसदी मतदान हुआ था। 3,815 अधिवक्ता मतदाताओं में से 2,675 ने वोट दिया था।

देहरादून बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद पर राजीव शर्मा उर्फ बंटू भाई का कब्जा रहा। शर्मा को लंबे समय बाद कामयाबी मिली है। वहीं, सचिव पद पर राजबीर सिंह बिष्ट ने दोबारा जीत हासिल की।

70.11 फीसदी हुआ था मतदान
बता दें कि बार एसोसिएशन के चुनाव में 51 प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव में इस बार 70.11 फीसदी मतदान हुआ था। 3,815 अधिवक्ता मतदाताओं में से 2,675 ने वोट दिया था।
इन्होंने लगा चुनाव
इनमें निवर्तमान अध्यक्ष अनिल शर्मा उर्फ बंटू, आलोक घिल्डियाल, मनमोहन कंडवाल, राजीव शर्मा उर्फ बंटू भाई और शिवचरण सिंह रावत अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़े थे। इनके अलावा उपाध्यक्ष और सचिव पद पर आठ-आठ प्रत्याशी चुनाव लड़े थे।

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.