विधायक निवास के पास नाबालिग की संदिग्ध मौत, कांग्रेस विधायक सदन को छोड़ पहुंचे मौके पर

FullSizeRenderFullSizeRenderदेहरादून। राजधानी देहरादून में आज दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक नाबालिक लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। कांग्रेस विधायकों को जैसे ही घटना का पता चला, सभी‌ विधायक सदन की‌ कार्यवाही को छोड मौके पर पहुँचे और हंगामा किया।
कांग्रेस की विधायक ममता राकेश और अनूपमा रावत का कहना है की नाबालिक से काम कराया जा रहा था जिसकी भनक पुलिस को नहीं थी। साथ ही कांग्रेस ने रेप के बाद हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं।हालांकि देहरादून एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि एक नाबालिक लड़की ने आत्महत्या की है यह बिहार के रहने वाली है जो फ्लैट के काम करती थी। आज अचानक उस लड़की ने आत्महत्या कर ली है। अभी मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं और फ्लैट में रहने वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि आखिर आत्महत्या करने के पीछे लड़की का क्या कारण रहा है इस पर जांच की जा रही है। वहीं कांग्रेस के कई बड़े नेता लड़की के घर पर पहुंचे और उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार का लॉ एंड ऑर्डर फेल हो चुका है। और सरकार का लॉ एंड ऑर्डर सुधारने का नाम नहीं ले रहा है।

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.