11.7 C
Dehradun
Saturday, February 7, 2026
spot_img
spot_img

मूसलाधार बारिश से हालात चुनौतीपूर्ण, मसूरी मार्ग प्रभावित,SSP खुद संभाल रहे मोर्चा

Must read

समग्र जीत सिंह नेगी

परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में न हो दिक्कत पुलिस अलर्ट मोड में

देहरादून। राजधानी में देर रात से लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग की रेड अलर्ट चेतावनी के बीच एसएसपी देहरादून पूरे हालात पर स्वयं नजर बनाए हुए हैं और लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इधर, रविवार को जनपद के 96 परीक्षा केंद्रों पर प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसे लेकर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। भारी बारिश के चलते परीक्षार्थियों को केंद्रों तक समय से पहुंचाने के लिए पुलिस लगातार फील्ड में भ्रमणशील है और हर क्षेत्र में सहायता उपलब्ध करा रही हैं।वहीं, मालसी जू पुलिया के पास सड़क का किनारा बारिश में धंस गया है, जिसे देखते हुए पुलिस ने भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। मसूरी की ओर जाने वाले पर्यटकों से अपील की गई है कि वे इस मार्ग का प्रयोग न करें और वैकल्पिक रास्तों को अपनाएं। किरषाली चौक के पास स्थित चार मंजिला इमारत के साइड का पुश्ता गिरने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इमारत को खाली कराया है। मौके पर स्थानीय पुलिस के साथ SDRF और फायर सर्विस की टीमें तैनात हैं, जो किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। देहरादून पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी भी आपातकालीन स्थिति में नजदीकी थाने या कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article