सावन मेले के दृष्टिगत स्वच्छता और स्वास्थ्य को लेकर सभासद श्रीमती रेणुका भण्डारी की पहल

Uttarakhand

पौड़ी (स्वर्गाश्रम)
वार्ड 01, नगर पंचायत जौंक (लक्ष्मणझूला) की सक्रिय एवं जागरूक सभासद श्रीमती रेणुका भण्डारी द्वारा सावन मेले के अवसर पर क्षेत्र को स्वच्छ व निरोग बनाए रखने की दिशा में खुद की नई पहल।

उन्होंने गरुड़चट्टी क्षेत्र के प्रमुख स्थलों में कूड़ेदानों का वितरण किया, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को कूड़ा-कचरा निस्तारण की सुविधा मिल सके। साथ ही, पूरे वार्ड क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया, जिससे बरसात के मौसम में पनपने वाले रोगाणुओं, दुर्गंध और संक्रमण की संभावनाओं को रोका जा सके।

इस कार्य के लिए स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों व श्रद्धालुओं ने सभासद श्रीमती रेणुका भण्डारी का आभार व धन्यवाद प्रकट किया, और उनके जनकल्याणकारी प्रयासों की सराहना की।

सभासद भण्डारी ने यह भी आश्वस्त किया कि सावन मास के दौरान नगर क्षेत्र की स्वच्छता, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु लगातार निगरानी व आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *