ग्राफिक एरा में सिखाए अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के गुर

Uttarakhand

 ग्राफिक एरा में छात्र-छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, नए अवसरों और वैश्विक रोजगार कौशल के गुर सिखाए गए।
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की समझ देने के लिए  सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीन ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स डा. डी. आर. गंगोडकर ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सहयोग से खुलने वाले नए द्वारा छात्र-छात्राओं को न केवल ज्ञान देंगे बल्कि उन्हें वैश्विक नेतृत्व की राह पर अग्रसर करेंगे। डा. एम. पी सिंह ने कहा कि जब विभिन्न देशों के छात्र-छात्राएं एक साथ सीखते हैं तो वह विचारों को साझा कर भविष्य की मजबूत आर्थिक नींव रखते हैं। वियतनाम की एफ.पी.टी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर हाई ने कहा कि आज की प्रबंधन शिक्षा तभी सार्थक है जब वह छात्रों को नवाचार की सोच, वैश्विक दृष्टि और अवसरों को सफलता में बदलने का साहस दे। सत्र में 80 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया।
इस सत्र का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट आफ मैनेजमेंट स्टडीज़ और वियतनाम की एफ.पी.टी यूनिवर्सिटी ने संयुक्त रूप से किया। सत्र के दौरान मैनेजमेंट स्टडीज़ डिपार्टमेंट के एचओडी डा. नवनीत रावत, इंटरनेशनल अफेयर्स सेल के कोऑर्डिनेटर कार्तिकेय रैना के साथ अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं ऑनलाइन माध्यम से  मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *