ग्राफिक एरा की एक और बड़ी छलांग क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में 138 वीं रैंक

Uttarakhand

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने एक बार फिर उत्तराखंडका गौरव एशिया में बढ़ाने वाली उपलब्धि हासिल की है। दक्षिण एशियाकी  क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में ग्राफिक एरा 138 वीं  रैंक पर पहुंचगया है।

देश भर के टॉप विश्वविद्यालयों की केंद्र सरकार की सूची में 48 वीं रैंक पानेके बाद यह ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की एक बड़ी छलांग है। हाल हीमें केंद्र सरकार की एनआईआरएफ रैंकिंग में ग्राफिक एरा ने 48 वीं रैंकपाकर लगातार छह वर्षों से देश के सौ शीर्ष विश्वविद्यालयों की सूची मेंअपना मुकाम और बड़ा बना लिया था। अब क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंगमें ग्राफिक एरा ने दक्षिण एशिया में 138 वीं  रैंक प्राप्त करने के साथ हीसमग्र एशिया में 523 वीं रैंक प्राप्त की है।

गौरतलब है कि ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को टाइम्स हायर एजुकेशनलवर्ल्ड यूनिवर्सिटी  रैंकिग में पूरी दुनिया में 601-800 रैंक ग्रुप में रखा गया है।विश्व स्तर पर ग्राफिक एरा की पहचान लगातार और बेहतर होने से छात्रछात्राएं  और शिक्षक बहुत उत्साहित हैं।

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला नेग्राफिक एरा की इस कामयाबी का श्रेय दुनिया की सबसे नई टेक्नोलॉजी सेजुड़ी प्रयोगशालाओं, फैकल्टी और छात्र छात्राओं को देते हुए कहा कि दुनियामें टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से आने वाले बदलावों के साथ कदमतालकरते हुए आगे बढ़ना सिर्फ यूनिवर्सिटी की शिक्षा को अधिक उपयोगीबनाता है, बल्कि हमारे छात्रछात्राओं को कारपोरेट जगत की आवश्यकताओंसे भी जोड़ देता है। यही कारण है कि ग्राफिक एरा से देश की बड़ीकम्पनियों में प्लेसमेंट लगातार बढ़े हैं। अमेजॉन, माइक्रोसॉफ्ट, एडोबी,अटलासियन,    डीई शॉ, वीजापेपालमिंत्रा, जेपी मॉर्गन, गोल्डमैन सैश, वोल्टास दुबईइन्फोसिस, फ्लिपकार्टजसपेवाइजन टेक्नोलॉजी, नेशनल आस्ट्रेलिया बैंकइन्फोएजएचएसबीसी, जे एस डब्लूअदानीविलमारटीसीएस, यामाहाड्यूलाइटजूमैटोकैब जेमिनाई समेत 175 से अधिक कम्पनियों में ग्राफिक एरा के छात्र छात्राओं के प्लेसमेंट होना इसीका सुफल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *