श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का होली मिलन समारोह आज रूद्रपुर में

 

रुद्रपुर। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन जिला उधमसिंह नगर मे 20 मार्च को जिलाध्यक्ष राजीव चावला के नेतृत्व में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन होने जा रहा है। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष राजीव चावला ने बताया कि पिछले लगभग 8 वर्षों से श्रमजीवी पत्रकार यूनियन
रुद्रपुर में ही नहीं बल्कि उधमसिंह नगर की नगर इकाइयों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में भी होली मिलन समारोह का आयोजन करती आ रही है। कल यानि कि 20 मार्च को रुद्रपुर शहर के कंचन तारा होटल में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के राजनीतिक, सामाजिक, व्यापार मंडल तथा पत्रकारिता क्षेत्र के तमाम लोग को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि होली मिलन समारोह आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है ऐसे में श्रमजीवी पत्रकार
यूनियन का सदैव प्रयास रहा है कि वह सदैव समाज के सभी वर्गों को साथ में लेकर आपसी प्रेम भाईचारे से रहे। होली का समारोह आपसी मिलन और रंगों का पर्व है ऐसे में लाल, हरे, पीले, गुलाबी रंगो के जरिए हम एक दूसरे के गले मिलकर उनसे अपनी भावनाएं प्रेषित कर सकते हैं और सभी को सफल जीवन की शुभकामनाएं दे सकते हैं। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष राजीव चावला ने होली मिलन समारोह को लेकर सभी से कंचन तारा होटल में कल यानि कि 20 मार्च को सांय 5 बजे सभी मित्रों और से पहुंचने की अपील की है।

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.