16.8 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026
spot_img
spot_img

माँ डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ के 223वें वार्षिकोत्सव की तिथि घोषित, भव्य तैयारियां शुरू

Must read

आज दिनांक 23 मार्च 2026, सोमवार (चैत्र मास शुक्ल पक्ष पंचमी) को देहरादून स्थित माँ डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ के 223वें वार्षिकोत्सव की शुभ तिथि विधिवत पूजा-अर्चना के साथ निर्धारित की गई।

यह पावन निर्णय महंत श्री रमण प्रसाद गोस्वामी जी एवं पूजनीय माता श्रीमती हेमलता गोस्वामी जी के सानिध्य में लिया गया, जिससे पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बन गया।

इस अवसर पर महंत जी के सुपुत्र श्री शुभम गोस्वामी जी एवं श्री संयम गोस्वामी जी ने संयुक्त रूप से वार्षिकोत्सव की तिथियों की घोषणा करते हुए बताया कि कार्यक्रमों की श्रृंखला आगामी 12 जुलाई 2026 (रविवार) को भैरव पूजन के साथ प्रारंभ होगी।

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे:
• 12 जुलाई (रविवार) – भैरव पूजन (शुभारंभ)
• 13 जुलाई (सोमवार) – शिव पूजन
• 14 जुलाई (मंगलवार) – सुंदरकांड पाठ
• 16 जुलाई (गुरुवार) – नगर परिक्रमा एवं झंडा पूजन
• 21 जुलाई (मंगलवार | आषाढ़ शुक्ल अष्टमी) – माता रानी का भव्य जागरण
• 22 जुलाई (बुधवार) – हवन एवं विशाल भंडारे के साथ समापन

मंदिर के सेवादार गौरव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 223वां वार्षिकोत्सव अत्यंत धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर माँ का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

पूरे कार्यक्रम की पूजा-अर्चना आचार्य अनूप ममगाईं, आचार्य शैलेंद्र थपलियाल, आचार्य प्रवीण जुयाल, आचार्य विजेंद्र थपलियाल एवं आचार्य शिवांग थपलियाल द्वारा संपन्न कराई गई।

इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से दिनेश अग्रवाल (टीटू भाई), नरसिंह दास, हरीश मारवाह, गौरव कुमार, श्रवण वर्मा, गौतम प्रजापति, अश्वनी अग्रवाल, विक्की खत्री, सूरज शर्मा, नीरज गोस्वामी, श्लोक गोस्वामी, सुनील आहुजा, राम पद जना, अनूप बंगा, गिरधारी लाल माटा, राजेश वालिया, अनुज कंबोज, अरुण कुमार, अनुज सैनी, सोनल अग्रवाल, होरीलाल, योगेन्द्र सिंह, अंशुल गुप्ता, मनोज गुप्ता, सागर सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

श्रद्धालुओं में वार्षिकोत्सव को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है और मंदिर समिति ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article