सतर्कता अधिष्ठान की बड़ी कार्रवाई: फॉरेस्टर 25,500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Uttarakhand

हल्द्वानी/नैनीताल।
सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर नैनीताल की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर नैनीताल, हल्द्वानी में पंजीकृत मु.अ.सं.-03/2026, धारा 07 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त नवीन नौटियाल पुत्र गोविन्द प्रसाद, जो वर्तमान में बाबू/फॉरेस्टर, वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय जागेश्वर में तैनात है, को 25,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
बताया गया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता जय प्रकाश से लीसा गडान-ढुलान के कार्य के लिए वर्ष 2026 में पंजीकरण के नवीनीकरण तथा लंबित बिलों के भुगतान के एवज में यह रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को फॉरेस्ट क्वार्टर, चौकी पनुवानौला से रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।
इस प्रकरण में वन क्षेत्राधिकारी (Forest Ranger) रेंज जागेश्वर आशुतोष जोशी को भी सह-अभियुक्त बनाया गया है। उनके विरुद्ध भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सतर्कता अधिष्ठान की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। टीम द्वारा मामले की आगे की जांच जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *