Author: News Bharatvarsh Bureau

  • ओलंपियन बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने खेल मंत्री रेखा आर्या से सपरिवार की भेंट, खेल मंत्री व उनके बच्चों द्वारा ओलंपिक में अपना परचम लहराने पर लक्ष्य सेन को दी बधाई

    देहरादून: आज ओलंपिक बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने खेल मंत्री रेखा आर्या के शासकीय आवास पर पहुंचकर उनसे सपरिवार मुलाकात की।

    खेल मंत्री रेखा आर्या ने पेरिस ओलंपिक में शानदार खेल प्रदर्शन के लिए लक्ष्य सेन को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है, साथ ही मंत्री रेखा आर्या के बच्चों, वैष्णवी साहू, रुद्राक्ष साहू व कृष्णा साहू नें लक्ष्य सेन को बधाई दी I

    खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि मैं कल देहरादून में नहीं थी इसलिए कल लक्ष्य से मुलाक़ात नहीं हो पायी परन्तु प्रकृति को जो मंजूर होता है, होता वही है। आज शुभ दिन रक्षाबंधन पर, शुभ मुलाक़ात हुई है।

    उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन में कांस्य पदक मैच तक पहुंचे थे। खेल मंत्री ने लक्ष्य सेन को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगामी खेलों में पूरे समर्पण से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें।

    राज्य सरकार और प्रदेश की जनता आपके साथ है। उन्होंने कहा कि जब किसी कार्य के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति होती है, तो उस कार्य में सफलता अवश्य मिलती है। आप बहुत ही प्रतिभावान खिलाड़ी हैं और अभी अनेकों उपलब्धियां आपके इंतज़ार में है।

    कहा कि, मुझे पूरा विश्वास है कि आप आने वाले दिनों में, अपने extra ordinary खेल से उत्तराखण्ड और भारत का नाम ‘स्वर्णिम’ अक्षरों में लिखेंगे।

    इस अवसर पर लक्ष्य सेन की माताजी निर्मला सेन एवं पिताजी के.डी सेन उपस्थित थे।

  • चिकित्सा शिक्षा विभाग में बंपर प्रमोशन, 56 मेडिकल फैकल्टी की पदोन्नति को सरकार की मंजूरी, विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों में दी गई तैनाती

    देहरादून: सूबे के चिकित्सा शिक्षा विभाग में लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे मेडिकल फैकल्टी के लिये खुशखबरी है। सरकार ने इस साल विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 56 संकाय सदस्यों की प्रोन्नति को मंजूरी दे दी है। साथ ही इन चयनित संकाय सदस्यों की विभिन्न राजकीय मेडिकल कॉलेजों में विषयवार पदस्थापना भी कर दी है। मेडिकल फैकल्टी की तैनाती से प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण संबंधी गतिविधियों में तेजी आयेगी साथ ही फैकल्टी की भी कमी दूर होगी।

    उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड द्वारा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्रोफेसर के रिक्त पदों पर कुल 56 मेडिकल फैकल्टी के पदोन्नति की संस्तुति की गई थी। जिसे राज्य सरकार ने अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। जिसमें 34 असिस्टेंट प्रोफेसर को एसोसिएट प्रोफेसर तथा 22 एसोसिएट प्रोफेसर को प्रोफेसर के पद पर संकायवार एवं विषयवार विभागीय पदोन्नति दी गई है। राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफसेर से एसोसिएट प्रोफेसर के 34 पदों पर की गई पदोन्नति के तहत एनेस्थिसियोलॉजी संकाय में चार मेडिकल फैकल्टी का प्रमोशन किया गया। इसी प्रकार पैथोलॉजी में पांच, कम्यूनिटी मेडिसिन में तीन, एनाटॉमी, फार्माकोलॉजी, जनरल मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स, जनरल सर्जनी व गायनी में दो-दो जबकि फिजियोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री, ब्ल्ड बैंक, माइक्रोबायोलॉली, साइकेट्री, आर्थोपेडिक्स, ईएनटी, रेडियोथैरेपी, फिजिकल मेडिसिन एवं न्यूरो सर्जरी संकाय में एक-एक फैकल्टी शामिल है। इनमें से  विभिन्न विषयों की 20 मेडिकल फैकल्टी को दून मेडिकल कॉलेज, 06 को अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज तथा 04-04 मेडिकल फैकल्टी को श्रीनगर एवं हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है।

    इसी प्रकार एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर के 22 पदों पर की गई पदोन्नति के तहत एनॉटामी, बायोकैमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, कम्यूनिटी मेडिसिन, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जनी एवं आप्थलमोलॉजी विभाग में दो-दो संकाय सदस्यों का प्रमोशन किया गया। जबकि पैथोलॉजी, फॉरेंसिंक मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स, स्कीन एंड वीडी, आर्थोपेडिक्स, गायनी, एनेस्थिसियोलॉजी तथा डेन्टिस्ट्री विभाग में एक-एक एसोसिएट प्रोफेसर का प्रोफेसर पद पर प्रोन्नति की गई। जिनमें से 12 प्रोफेसर को दून मेडिकल कॉलेज में तैनाती दी गई जबकि श्रीनगर एवं हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में 03-03, हल्द्वानी में 02 तथा रूद्रपुर व अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में 01-01 प्रोफेसर को भेजा गया है। इन फैकल्टी की मेडिकल कॉलेजों में तैनाती से जहाँ शिक्षण संबंधी कार्यों में तेजी आयेगी वहीं कॉलेजों से संम्बद्ध अस्पतालों में मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।

    चिकित्सा शिक्षा विभाग में लम्बे से समय के बाद 34 असिस्टेंट प्रोफेसर एवं 22 एसोसिएट प्रोफेसर का प्रमोशन कर दिया गया है। सरकार का लक्ष्य मेडिकल कॉलेजों में शत-प्रतिशत फैकल्टी की तैनाती करना है, इसके लिये सरकार की ओर से सभी प्रयास किये जा रहे हैं।– डॉ. धन सिंह रावत, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार।

  • सीएम धामी पर संतों ने बांधा रक्षासूत्र, दीर्घायु की कामना की

    देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पर संत महात्माओं ने रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की है। मुख्यमंत्री ने संत महात्माओें का स्वागत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। रक्षाबंधन के अवसर पर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में अखिल भारतीय अखाडा परिषद के अध्यक्ष स्वामी रवीन्द्र पुरी महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतना नन्द महाराज तथा महामण्डलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री से भेंट की।

    उन्होंने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु तथा मंगलमय भविष्य की कामना की। संत समाज का मुख्यमंत्री ने आभार भी व्यक्त किया।

  • पेरिस ओलंपिक में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ियों अंकिता ध्यानी, परमजीत सिंह एवं सूरज पंवार ने सीएम धामी से की भेंट

    देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में पेरिस ओलिंपिक में प्रतिभाग कर लौटे खिलाड़ियों अंकिता ध्यानी, परमजीत सिंह एवं सूरज पंवार ने भेंट की।

    मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में प्रतिभाग पर तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सूरज पंवार ने 42 किमी रेस वॉक मिक्स्ड रिले, परमजीत सिंह ने 20 किमी रेस वॉक एवं अंकिता ध्यानी ने 5000 मीटर में प्रतिभाग किया।

    मुख्यमंत्री ने तीनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आगे आने वाली प्रतियोगिताओं में पूरे समर्पण से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और प्रदेश की जनता उनके साथ है।

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से अगस्त्यमुनि में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, अगस्त्यमुनि बनेगी नगर पालिका, भणज में खुलेगा आईटीआई

    • मुख्यमंत्री ने जनपद के लिए की आठ घोषणाएं, रक्षाबंधन कार्यक्रम में पहुंची मातृशक्ति से जल्द रुद्रप्रयाग पहुंचने का किया वादा

    रुद्रप्रयाग: मौसम खराब होने के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग में प्रस्तावित रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। हालांकि वर्चुअल माध्मय से उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जल्द रुद्रप्रयाग पहुंचने का वादा कार्यक्रम में शामिल मातृशक्ति से किया। जनपद को सौगात देते हुए अगस्त्यमुनि नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की घोषणा की वहीं जनपद में तकनीकि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भणज में आईटीआई खोलने की घोषणा की।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में शामिल मातृशक्ति एवं जनता को रक्षाबंधन कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में दूसरी चरण की यात्रा को लेकर पूरी व्यवस्थाएं चाक- चौबंद की जा रही है। यात्रा को और सुगम एवं सुव्यस्थित बनाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। बताया कि चारधाम यात्रा के लिए अब मौके पर पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वहीं श्रद्धालुओं की संख्या पर कोई बाध्यता भी नहीं होगी। हरिद्वार, ऋषिकेश, चारों धामों सहित हर संभावित स्थान पर पंजीकरण का विकल्प अब मौजूद रहेगा। इस वर्ष की यात्रा पूर्ण होते ही अगले वर्ष की यात्रा के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। जल्द यात्रा प्राधिकरण के माध्यम से यात्रा संचालन शुरू होने जा रहा है, इसके लिए तेजी से कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ या किसी दूसरे धाम के नाम पर कहीं भी देश में दूसरा मंदिर नहीं बनेगा। इसके लिए सरकार ने तुरंत मंत्री मंडल में प्रस्ताव लाकर निर्णय लिया गया है। कहा कि केदार घाटी के विकास के लिए राज्य सरकार पूरी तरह समर्पित है।

    विधायक के हाथों में रक्षा सूत्र बांधकर मुख्यमंत्री को राखियाँ प्रेषित की

    मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में अगस्त्यमुनि एवं रिजेंटा रिसोर्ट ऊखीमठ में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव में  मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीण महिलाओं ने विधायक के हाथों में रक्षा सूत्र बांधकर मुख्यमंत्री को राखियाँ प्रेषित की।

    विधायक भरत सिंह चौधरी ने उपस्थित सभी महिलाओं को रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को कार्यक्रम में प्रतिभाग करना था, लेकिन पल- पल बदल रहे खराब मौसम के कारण उनका पहुंचना संभव नहीं हो पाया। उन्होंने सभी महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी बहनों की राखियाँ मुख्यमंत्री जी तक सुरक्षित पहुंचा दी जाएंगी। इस अवसर पर उन्होंने केदारनाथ की दिवंगत विधायक शैला रानी रावत के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। साथ ही कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं केदारनाथ क्षेत्र के विकास को लेकर संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में प्रदेश के मुख्यमंत्री केदारनाथ क्षेत्र में आकर स्थानीय महिलाओं एवं ग्रामीणों से रूबरू होंगे।

     कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होने पर सभी महिलाओं का आभार जताया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि आज आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों द्वारा विभिन्न शिकायतों से अवगत कराया गया है। जिसको लेकर उन्होंने आश्वस्त किया है कि आज प्राप्त शिकायतों का यथासंभव निराकरण किया जाएगा। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट ने किया। यहां रीप के माध्यम से मधु गंगा एवं जय दुर्गा स्वयं सहायता समूहों ने रिंगाल की राखियां सहित अन्य उत्पादों का स्टॉल भी लगाया था।

    इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल, राज्यमंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, ओएसडी मुख्यमंत्री बलवीर सिंह दानू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवाड़ी, पूर्व जिलाध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, कुलदीप सिंह रावत, पंकज भट्ट ने भी रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल महिलाओं एवं जनता को संबोधित करते हुए राखी की शुभकामनाएं दी एवं सरकार द्वारा महिलाओं के हित चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

    कार्यक्रम में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार, एसएसपी पौड़ी लोकेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष घिल्डियाल, ऊखीमठ अनिल शुक्ला, सीओ प्रबोध घिल्डियाल, डीपीओ अखिलेश मिश्रा, मुख्य शिक्षा अधिकारी परमेंद्र सिंह बिष्ट, तहसीलदार ऊखीमठ प्रदीप नेगी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

    घोषणाएं

    • विजयनगर- पठालीधार मार्ग में क्षतिग्रस्त 1500 मीटर मार्ग का सुरक्षात्मक एवं पुननिर्माण कार्य करने के लिए 05 करोड़ की धनराशि निर्गत की जाएगी
    • भणज में आईटीआई खोलने को स्वीकृति
    • नगर पंचायत अगस्त्य मुनि को नगर पालिका बनाया जाएगा
    • तुंगनाथ महोत्सव मक्कू को जिला स्तरीय मेले की स्वीकृति
    • मयाली बसुकेदार गुप्तकाशी मोटर मार्ग का चैड़ीकरण-हाॅटमिक्स
    • गुप्तकाशी पीएचसी को उच्चीकृत कर सीएचसी बनाया जाएगा
    • महर्षि अगस्त्यमुनि मंदिर का सौंदर्यीकरण
    • यात्रा मार्ग पर घोड़े एवं खच्चरों की अचानक मृत्यु होने पर दाह किए जाने एवं दफनाने की व्यवस्था बनाई जाएगी
  • रक्षाबंधन पर उत्तराखंड पुलिस की बहिनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

    देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के शासकीय आवास में आज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तराखंड पुलिस की बहिनों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को राखी बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की और रक्षाबंधन की शुभकमानाएं दी। महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें तिलक लगाया और उन्हें मिठाई खिलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुलिस की बहिनों को उपहार भी भेंट किया।

    इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाई-बहन के असीम स्नेह एवं विश्वास के प्रतीक, पावन पर्व ‘रक्षाबंधन’ की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व न केवल भाई-बहन के रिश्ते को सुदृढ़ करता है, बल्कि यह समाज में परिवारिक मूल्यों और आपसी सौहार्द को भी बढ़ावा देता है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार हमें यह सिखाता है कि हमें अपने प्रियजनों की रक्षा और सम्मान के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति में निहित सहयोग समर्पण और आत्मीयता के मूल्यों को भी दर्शाता है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दी।

    मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं पिछले 19 वर्षों से राखी का कार्यक्रम करवाता हूँ किन्तु इस वर्ष मेरे भतीजे का देहांत होने के कारण यह विशाल उत्सव आयोजित नहीं हो सका। मुझे चमोली, बागेश्वर जैसे दूरस्थ क्षेत्र से देहरादून में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने राखी बांधी हैं, जिस आदर, सम्मान और स्नेह से उन्होंने मुझे राखी बांधी हैं, मैं एक भाई और जनसेवक होने के नाते उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।

    इस दौरान भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी भी उपस्थित रही।

  • सीएम धामी ने रक्षाबंधन के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध बग्वाल मेले में किया प्रतिभाग, कहा – बग्वाल मेला हमारी लोक संस्कृति, आस्था और परंपराओं का है संगम

    देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रक्षाबंधन के अवसर पर चंपावत जिले के देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम में लगने वाले बगवाल मेले में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने माँ वाराही मंदिर में घंटी चढ़ाई तथा राज्य की खुशहाली एवं तरक्की की कामना की। मुख्यमंत्री, मां वाराही धाम में चार खाम सात थोक के बीच फलों फूलों से खेले जाने वाले विश्व प्रसिद्ध पाषाण युद्ध के साक्षी बने। इस वर्ष पाषाण युद्ध करीब 11 मिनट तक चला।

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की कि रीठा में रतिया नदी में बाढ़ सुरक्षा का निर्माण कार्य एवं वैकल्पिक एप्रोच रोड का निर्माण कार्य किया जायेगा एवं मानसखण्ड कॉरीडोर के अन्तर्गत वाराही मंदिर के छूटे हुये अवस्थापना कार्यों को सम्मिलित किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलो का अवलोकन भी किया।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए सभी देवी-देवताओं को नमन किया। उन्होंने कहा देवीधुरा के  ऐतिहासिक और रमणीक क्षेत्र में आकर स्वयं को अभिभूत महसूस कर रहा हूं। बग्वाल मेला हमारी लोक संस्कृति, आस्था और परंपराओं का संगम है। यह मेला हमारी संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ ही हमारी संस्कृति का भी संवर्धन करता है। उन्होंने कहा पुरानी परंपराओं को निभाने और आगे बढ़ाने की ऊर्जा आने वाली पीढ़ी को मिलते रहनी चाहिए। पीढ़ी दर पीढ़ी लोक संस्कृति को आगे बढ़ाना हम सभी का कर्तव्य है।

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि के कण-कण में देवताओं का वास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ ही पौराणिक स्थलों का भी संवर्धन कर रही है। मानसखंड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत कुमाऊं क्षेत्र के पौराणिक मंदिरों का सौंदर्यीकरण हो रहा है। देवीधुरा भी इस मिशन का महत्वपूर्ण भाग है। उन्होंने कहा चार धामों के साथ ही मानसखंड में मंदिरो को भी रोपवे से जोड़ने का कार्य जारी है। माँ पूर्णागिरि धाम को रोप-वे से जोड़ा जा रहा है। मानसखंड यात्रा के तहत विशेष ट्रेन भी चलवाई जा रही हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राज्य में मंदिर के संवर्धन के साथ ही कृषि, दुग्ध उत्पादन, शिक्षा, बागवानी, जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है। चंपावत महाविद्यालय को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कैंपस के रूप विकसित किया जा रहा है। चंपावत मुख्यालय में एआरटीओ का उप कार्यालय खोला गया है। चंपावत को आदर्श जिला बनाने के साथ ही उत्तराखंड को एक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने पर राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

    इस दौरान मुख्यमंत्री जी द्वारा लोक कलाकार गिरीश बरगली द्वारा तैयार “जय मां वाराही“ वीडियो को लांच किया।
    इस अवसर पर  धामी द्वारा हेलीपेड के निकट जीआईसी परिसर देवीधुरा में पौधा रोपण किया।

    इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति राय, विधायक  खुशाल सिंह अधिकारी, विधायक राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष  निर्मल महरा, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल, उपाध्यक्ष सेतु  राजशेखर जोशी, बाराही मंदिर समिति संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया , अध्यक्ष  मोहन सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी नवनीत पांडे, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

  • सीएम धामी को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर संत महात्माओं ने रक्षा सूत्र बांधकर की उनके दीर्घायु की कामना

    देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पर संत महात्माओं ने रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की है। मुख्यमंत्री ने संत महात्माओें का स्वागत कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। रक्षाबंधन के अवसर पर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में अखिल भारतीय अखाडा परिषद के अध्यक्ष स्वामी रवीन्द्र पुरी महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी हरिचेतना नन्द महाराज तथा महामण्डलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री से भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु तथा मंगलमय भविष्य की कामना की। संत समाज का मुख्यमंत्री ने आभार भी व्यक्त किया।

  • स्वास्थ्य सचिव ने दून अस्पताल पहुंच कर की नई पहल; डाक्टरों, नर्स और स्टाफ के साथ मनाया रक्षाबंधन, उत्तराखण्ड के अस्पतालों में महिला सुरक्षा प्राथमिकता, अस्पतालों में महिला सुरक्षा के लिए बनेगी मजबूत एसओपी : डॉ आर राजेश कुमार

    देहरादून: स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने कहा है कि अस्पतालों में कार्यरत डाक्टरों और मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा प्रदेश सरकार के लिए प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत के निर्देशों के क्रम में सुरक्षा के मद्देनजर सरकार अस्पतालों के लिए एसओपी यानी गाइडलाइन में आवश्यक बदलाव करेगी। जल्द नई एसओपी जारी की जाएगी।

    स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार आज सुबह रक्षाबंधन के मौके पर दून मेडिकल कालेज पहुंचे। यहां रेजीडेंट डाक्टर, नर्सों और महिला कर्मचारियों ने उन्हें राखियां बांधी। इस मौके पर स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि दून मेडिकल कॉलेज में पुलिस चौकी खोलने की कवायद की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में डीजीपी और गृह सचिव को पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में कार्यरत महिला डाक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। अस्पतालों में सुरक्षा के लिए जल्द ही एसओपी भी बनाई जाएगी।

    स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार आज रक्षाबंधन के मौके पर दून मेडिकल कालेज पहुंचे। इस मौके पर महिला मेडिकल स्टाफ ने उन्हें राखियां बांधी। महिला डाक्टरों, नर्स और महिला कर्मचारियों ने अस्पताल में रात्रि पाली में कार्य के दौरान सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। महिला कार्मिको का कहना है कि अस्पताल में एक महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी की 24 घंटे तैनाती की जाएं ताकि वो अपने को सुरक्षित महसूस कर सकें। इस पर स्वास्थ्य सचिव ने सभी महिलाओं कार्मिकों को सुरक्षा देने का आश्वासन दिया। स्वास्थ्य सचिव ने महिला डॉक्टर या स्टाफ के द्वारा सुरक्षा को लेकर उठाए गए विषय पर अस्वस्थ किया कि जल्द ही विभाग की तरफ से गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक को पत्र भेज कर दून मेडिकल कॉलेज में पुलिस चौकी खोलने और पुलिस चौकी में महिला सिपाहियों के तैनाती करने की मांग की जाएगी जिससे वहां पर ड्यूटी कर रहे स्टाफ को सुरक्षा मिल सके।

    कोलकत्ता की डाक्टर बेटी की निर्मम हत्या के बाद डाक्टरों में रोष व्याप्त है। प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य सचिव के मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया है। स्वास्थ्य सचिव के मुताबिक प्रदेश के सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य ढंग से चल रही हैं।

    इस मौके पर स्वास्थ्य चिकित्सा निदेशक डा. आशुतोष सयाना ने कहा कि महिला सुरक्षा के उपाय सरकार की प्राथमिकताओं में हैं। अस्पतालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाएंगे। इस मौके रेजीडेंट डाक्टरों ने कहा कि अस्पताल में कोलकत्ता की घटना के बाद डर का माहौल था लेकिन स्वास्थ्य सचिव के आश्वासन के बाद यह भय कम हुआ है।

    दून मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर गीता जैन ने कहा कि आज उनके कॉलेज का महिला स्टाफ खुश है.. क्योंकि रक्षाबंधन पर उन्हें उनके भाई स्वास्थ्य सचिव की तरफ से सुरक्षा का आश्वासन मिला है।

    दून मेडिकल कॉलेज में रेजीडेंट डॉक्टर ईशान सिंह ने कहा कि जिस तरीके से पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ घटना घटी है उसे पूरे देश में आक्रोश है और तरफ महिला डॉक्टर की सुरक्षा का सवाल उठने लगा है।

    इस दौरान डॉ आशुतोष सयाना, डॉक्टर गीता जैन, डॉ अनुराग अग्रवाल, डॉक्टर धनंजय डोभाल, डॉक्टर एमके पंत, डॉ अनिल जोशी, डॉ नितिन, डॉक्टर शिव, डॉ अंकुर पांडे, डॉ योगेश्वरी, दून मेडिकल कॉलेज के पीआरओ महेंद्र भंडारी के अलावा विनोद नैनवाल, प्रमोद मिश्रा, नवीन खंडूरी मौजूद रहे।

  • पर्यटन मंत्री महाराज ने किया पर्यटक आवास गृह भारत भूमि का औचक निरीक्षण

    ऋषिकेश: प्रदेश पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने योग नगरी स्थित पर्यटक आवास गृह भारत भूमि का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को खामियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।

    प्रदेश पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को योग नगरी स्थित पर्यटक आवास गृह भारत भूमि का औचक निरीक्षण कर वहां पायी गई कई तरह की खामियों को देखते हुए उसे तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान छत से पानी टपकने और ऊपर की मंजिलों में बरसाती पानी की उचित निकासी न होने पर और जगह-जगह पानी रुकने से नाराज़ श्री महाराज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रकार की कमियों को तुरंत दुरुस्त किया जाये। उन्होंने हिदायत दी कि सुस्त चाल से चल रहे निर्माण कार्य में तेजी लायी जाये और शौचालयों में भी व्यवस्थायें ठीक की जायें।

    इस अवसर मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र सिंह राणा, जिला महामंत्री दीपक धमीजा,‌ जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, मनोज ध्यानी, पूर्व जिला अध्यक्ष ज्योति सजवान, प्रदेश आई टी प्रकोष्ठ के संयोजक कपिल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दिनेश पयाल, मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना, मंडल उपाध्यक्ष संजीव सिलस्वाल और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह “धीरू” आदि मौजूद थे।