Category: Uttarakhand

  • इन्वेस्टर्स समिट के प्रस्तावों की ग्राउंडिंग में तेजी लाएं – मुख्यमंत्री धामी

    इन्वेस्टर्स समिट के प्रस्तावों की ग्राउंडिंग में तेजी लाएं – मुख्यमंत्री धामी

    देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित उद्योग विभाग की गेमचेंजर योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन्वेस्टर्स समिट में प्राप्त निवेश प्रस्तावों की ग्राउंडिंग की दिशा में और अधिक तेजी से कार्य किया जाय।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में निवेश को बढावा देने के लिए निवेशकों की सुविधाओं और सहूलियतों का पूरा ध्यान रखा जाय। मुख्यमंत्री ने उच्चाधिकारियों को राज्य में निवेश करने वाले शीर्ष पचास निवेशकों से व्यक्तिगत रूप से नियमित संपर्क बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि निवेशकों की सुविधा हेतु निवेश मित्रों की तैनाती की जाय। मुख्यमंत्री ने ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस, उद्यम रजिस्ट्रेशन से लेकर जमीन आवंटन तक की प्रक्रिया की निरंतर मॉनिटरिंग करने तथा सिंगल विंडो सिस्टम को अधिक सरल बनाने के निर्देश भी दिए ।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम स्वरोजगार योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या में और अधिक वृद्धि की जाय। राज्य में यह योजना काफी कारगर साबित हो रही है। इस योजना से अभी तक लगभग पैंतीस हजार लोग लाभान्वित हो चुके हैं। राज्य में लाई गई सभी नई नीतियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के साथ ही अधिकाधिक युवाओं को इन नीतियों से लाभान्वित करने का प्रयास किया जाय। एक्सपोर्ट पॉलिसी के तहत राज्य के उत्पादों को बढावा देने के साथ ही निर्यात से जुड़ लोगों को भी प्रोत्साहन दिया जाय। मुख्यमंत्री ने पर्वतीय जिलों में हैंडलूम, होमस्टे और एग्रो-बेस्ड लघु उद्योगों को प्राथमिकता देने के साथ ही स्टार्टअप पॉलिसी को उद्योग विभाग के साथ जोड़कर यूथ इनक्यूबेशन सेंटर खोले जाने के भी निर्देश दिए।

    बैठक में सचिव उद्योग विनय शंकर पाण्डेय ने बताया कि अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रीयल कॉरीडोर के तहत खुरपिया फार्म में 1002 एकड़ क्षेत्रफल में विश्वस्तरीय अवस्थापना सुविधाओं से युक्त इंटीग्रेटेड मैन्यूफैक्चरिंग कलस्टर के निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना के क्रियान्वयन के लिए एसपीवी का गठन हो चुका है। 1265 करोड़ रूपये की लागत की इस परियोजना के बन जाने से लगभग 22 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा। इस परियोजना के लिए केन्द्र सरकार के द्वारा रू. 207 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। उद्यमिता को बढावा देने के लिए हरिद्वार में 280 यूनिट्स, पंतनगर में 18 यूनिट्स और सेलाकुई में 12 यूनिट्स की क्षमता वाली फ्लैटेड फैक्टरी निर्माण का कार्य प्रगति पर है। बैठक में अवस्थापना अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष विश्वास डाबर, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर.मीनाक्षी सुंदरम एवं उद्योग विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

  • राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री धामी, कांवड़-चारधाम यात्रा और विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री धामी, कांवड़-चारधाम यात्रा और विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    देहरादून : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को राजभवन देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से वर्तमान मे चल रही कांवड़ यात्रा, चार धाम यात्रा की जानकारी सहित राज्य के विभिन्न समसामयिक विषयों एवं विकास योजनाओं पर चर्चा की।

     

  • मौसम की चुनौती को देखते हुए आयोग कराएगा पुनर्मतदान, तारीख में बदलाव

    मौसम की चुनौती को देखते हुए आयोग कराएगा पुनर्मतदान, तारीख में बदलाव

    उत्तराखंड में मौसम की खराबी के चलते कुछ मतदान केंद्रों पर तय तारीख को चुनाव नहीं हो सकेंगे। ऐसे केंद्रों पर चुनाव आयोग पुनर्मतदान कराएगा, जिन केंद्रों पर 24 जुलाई को मतदान नहीं हो पाएगा, वहां 28 जुलाई को वोटिंग होगी। यदि 28 जुलाई को भी मतदान नहीं हो सका, तो अंतिम विकल्प के रूप में 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा।

    इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बैक-टू-बैक तीन अहम बैठकें करने के बाद अचानक उत्तराखंड आपदा परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से प्रदेश में हो रही भारी वर्षा और मौसम की स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने वर्षा जनित आपदाओं की समीक्षा करते हुए सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने, संवेदनशील क्षेत्रों पर खास निगरानी रखने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

  • एसएसपी दून द्वारा कांवड यात्रियों को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, सभी श्रद्धालुओं को मिष्ठान वितरित कर उनकी सुगम व सुरक्षित यात्रा के लिये दी शुभकामनाएं

    एसएसपी दून द्वारा कांवड यात्रियों को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, सभी श्रद्धालुओं को मिष्ठान वितरित कर उनकी सुगम व सुरक्षित यात्रा के लिये दी शुभकामनाएं

    देहरादून: आज दिनांक – 21/07/2025 को कांवड मेले के अन्तिम सोमवार होने के कारण काफी अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के रायवाला तथा ऋषिकेश क्षेत्र में आने के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा रायवाला क्षेत्र में पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान एसएसपी दून द्वारा कावंड यात्रा में आये श्रद्धालुओं को फूल- माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात कावड यात्रा में आये सभी श्रद्धालुओं को मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर एसएसपी देहरादून द्वारा उनसे उनकी यात्रा के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई तथा उनकी सुगम यात्रा के लिये उन्हें अपनी शुभकामनांए दी।

    दून पुलिस के मित्रवत व्यवहार एवं सेवा भाव से प्रफुल्लित होते हुए कावंड यात्रा में आये श्रद्धालुओं द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

  • सीएम धामी ने ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत संचालित गेमचेंजर योजनाओं, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, ग्रोथ सेंटर योजना, हाउस ऑफ हिमालयाज तथा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस योजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की

    सीएम धामी ने ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत संचालित गेमचेंजर योजनाओं, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, ग्रोथ सेंटर योजना, हाउस ऑफ हिमालयाज तथा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस योजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के अम्ब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज‘ का टर्न ओवर वर्ष 2030 तक एक सौ करोड़ रूपए किए जाने का लक्ष्य तय करते हुए इसके उत्पादों की यूनिटी मॉल के माध्यम से भी विपणन की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक विकासखंड में एक-एक स्मार्ट गांव विकसित किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इन गांवों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए सभी परिवारों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाय।

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में ग्राम्य विकास विभाग के अंतर्गत संचालित गेमचेंजर योजनाओं-मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, ग्रोथ सेंटर योजना, हाउस ऑफ हिमालयाज तथा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस योजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण उद्यमिता को बढावा देने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के संसाधन बढ़ाने के साथ ही रिवर्स पलायन करने वाले लोगों को हर संभव प्रोत्साहन दिया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए ‘डोर स्टेप डिलीवरी सिस्टम‘ को मजबूत किया जाय।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बाजार उपलब्ध कराने के लिए अंब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के उत्पादों के विपणन के लिए ठोस रणनीति बनाकर काम किया जाय। इसके उत्पादों की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाय।  मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यावसायिक दृष्टिकोण अपनाते हुए ग्रोथ सेंटर्स के उत्पादों को बेहतर बनाने के लिए ठोस प्रयास किए जांय। जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका में वृद्धि हो सके। ग्रोथ सेंटर्स को कौशल विकास से जोड़ने के लिए भी काम किया जाय।

    मुख्यमंत्री ने ग्रामीण क्षेत्रों में महिला उद्यमिता को बढावा देने के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस योजना के तहत आवश्यक कौशल, संसाधन और सहायता प्रदान करने के साथ ही प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता और बाजार तक पहुंच सुनिश्चित करने की उपयुक्त व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए।

    बैठक में सचिव ग्राम्य विकास श्रीमती राधिका झा द्वारा ग्राम विकास विभाग की गेंमचेंजर योजनाओं का प्रस्तुतिकरण दिया गया। उन्होंने बताया कि राज्य में अभी तक एक लाख पैंसठ हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। आगामी तीन सालों में एक लाख और महिलाओं को लखपति दीदी बनाए जाने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत तीन सालों में पन्द्रह हजार ग्रामीण उद्यमों को सहायता प्रदान की जाएगी।  हाऊस ऑफ हिमालयाज के अंतर्गत राज्य के 150 से अधिक उत्पादों को जोड़े जाने के लिए चरणबद्ध ढंग से कार्य किए जा रहे हैं।

  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा……बताया क्या है कारण…… पढ़ें पूरी खबर…..*

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा……बताया क्या है कारण…… पढ़ें पूरी खबर…..*

    दिल्ली।
    जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके पीछे उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया। धनखड़ ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कि स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सा सलाह का पालन करने के लिए मैं भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देता हूं, यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
    उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लिखे एक पत्र में बताया कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों और चिकित्सा सलाह का हवाला देते हुए संविधान के अनुच्छेद 67(a) के तहत अपने इस्तीफे की पेशकश की है।
    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लिखे पत्र में जगदीप धनखड़ ने लिखा कि स्वास्थ्य की प्राथमिकता और चिकित्सकीय सलाह का पालन करते हुए, मैं भारत के उपराष्ट्रपति पद से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं।
    इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मु को उन्होंने सहयोग और सौहार्दपूर्ण संबंधों के लिए धन्यवाद भी दिया। इसके अलावा पीएम मोदी और मंत्रिपरिषद से भी मिले सहयोगों और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। जानकारी दें कि उप राष्ट्रपति का कार्यकाल 2027 तक था।

  • ग्राफिक एरा के छात्र ने यू.के. में जीते दो पदक

    ग्राफिक एरा के छात्र ने यू.के. में जीते दो पदक

    ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के छात्र ने एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर देश और यूनिवर्सिटी को गौरवान्वित किया है। ग्राफिक एरा के छात्र और सीनियर अंडर ऑफिसर विनायक ठाकुर ने हाल ही में यूनाइटेड किंगडम में आयोजित इंडियन यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम में बेस्ट आर्मी सेक्शन कैडेट और बेस्ट ओवरऑल कैडेट ऑफ इंडिया के दो प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते।
    विनायक ठाकुर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के बी.टेक (सीएस) के सातवें सेमेस्टर के छात्र हैं। 21 दिनों की इस अंतर्राष्ट्रीय यात्रा के दौरान उन्होंने प्लाटून कमांडर की भूमिका निभाई और इंग्लैंड, स्कॉटलैण्ड तथा वेल्स में सैन्य क्षेत्र अभ्यासों में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, लातविया, लिथुआनिया, एस्टोनिया और पोलैंड जैसे देशों के कैडेट्स के साथ मिलकर नेतृत्व क्षमता और रणनीतिक दक्षता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इससे पहले एसयूओ विनायक ठाकुर को राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के लिए डीजी एनसीसी कमेंडेशन से भी नवाजा जा चुका है। भविष्य में विनायक भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी के रूप में सेवा देने की आकांक्षा रखते हैं।
    विनायक को यह उपलब्धि ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के चेयरमैन डा. कमल घनशाला के निरंतर प्रोत्साहन और मार्गदर्शन से प्राप्त हुई है। इस अवसर पर डा. घनशाला ने विनायक की अद्वितीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि छात्र हमारे देश के युवा शक्ति और अनुशासन का प्रतीक हैं। उनका नेतृत्व, समर्पण और देशभक्ति ना केवल ग्राफिक एरा की शैक्षणिक और सामाजिक दृष्टि को दर्शाते हैं, बल्कि देश के भविष्य के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। विनायक की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए ही नहीं पूरे राष्ट्र के लिए गर्व का विषय है।

  • मुख्यमंत्री धामी ने अतिवृष्टि पर ली समीक्षा बैठक, अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश

    मुख्यमंत्री धामी ने अतिवृष्टि पर ली समीक्षा बैठक, अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आईटी पार्क स्थित राज्य आपदा परिचालन केन्द्र से प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों से वर्चुअल माध्यम से बातचीत कर जनपदों में बारिश की स्थिति, सड़कों की स्थिति, चारधाम और कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं तथा विद्युत, पेयजल और मूलभूत आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून सीजन में सभी अधिकारी 24 घंटे अलर्ट मोड में रहें। किसी भी जान-माल के नुकसान से बचाव के लिए यह सुनिश्चित किया जाए कि बारिश के पूर्वानुमान का अपडेट लोगों को तुरंत मिल जाए। इसके लिए जनपद, तहसील, ब्लॉक और ग्राम स्तर तक आपदा प्रबंधन तंत्र को सक्रिय रखा जाए। वर्षा के कारण जो सड़कें बाधित हो रही हैं, उन्हें शीघ्रता से सुचारु किया जाए। भू-स्खलन की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर सभी आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। वर्षा के कारण जनजीवन प्रभावित न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए रिस्पांस टाइम कम से कम किया जाए।

    मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मानसून के दृष्टिगत राज्य के पर्वतीय जनपदों में खाद्यान्न, दवाइयों और अन्य मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त स्टॉक रखा जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। संपर्क मार्ग बाधित होने पर आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी रखी जाएं। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जन सुरक्षा की दृष्टि से सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। किसी जनपद से करंट लगने की शिकायतें न आएं। पुलों का सेफ्टी ऑडिट करने के निर्देश मुख्यमंत्री पहले ही अधिकारियों को दे चुके हैं।

    शहरी क्षेत्रों में जलभराव की समस्याएं न हों, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए हैं। नदियों के बढ़ते जल स्तर की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को मौसम का नियमित अपडेट दिया जाए। वर्षा के कारण यातायात प्रभावित होने की स्थिति में श्रद्धालुओं को ठहराव स्थलों पर भोजन, पानी एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाए।

    इस अवसर पर सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी आनन्द स्वरूप, अपर सचिव बंशीधर तिवारी और वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

  • 15 अगस्त से लागू होगा फास्टैग आधारित वार्षिक टोल पास

    15 अगस्त से लागू होगा फास्टैग आधारित वार्षिक टोल पास

     

    ₹3,000 में मिलेगी 200 ट्रिप या एक साल तक हाईवे की फ्री एंट्री
    देशभर में हाईवे पर सफर करने वाले निजी वाहन चालकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब 5 अगस्त 2025 से निजी वाहन मालिक फास्टैग आधारित वार्षिक टोल पास का लाभ उठा सकेंगे। इस पास की कीमत ₹3,000 तय की गई है और इसके तहत उपयोगकर्ता को या तो 200 टोल ट्रिप्स अथवा एक साल तक असीमित टोल एक्सेस की सुविधा मिलेगी – जो भी पहले पूरा हो जाए।

    क्या है वार्षिक फास्टैग टोल पास?
    यह एक प्रीपेड और एकमुश्त भुगतान प्रणाली है, जो हर साल ₹3,000 में सक्रिय की जाएगी। इसके तहत:

    आप साल भर में 200 टोल क्रॉसिंग कर सकते हैं, या
    12 महीनों तक असीमित टोल उपयोग (जो पहले हो, वही लागू)।
    क्लोज्ड-लूप टोल सिस्टम में यात्रा को एक ही क्रॉसिंग माना जाएगा, जिससे डबल चार्जिंग से बचा जा सके।
    लागत में हर साल हो सकता है बदलाव
    टोल पास की कीमत 1 अप्रैल से हर साल संशोधित की जा सकती है। यह बदलाव नियम 3C और नियम 5 के अंतर्गत मुद्रास्फीति या सरकारी नीतियों के अनुसार होगा।

    पास को कैसे एक्टिवेट करें?
    उपयोगकर्ता MoRTH, NHAI की आधिकारिक वेबसाइट या राजमार्ग यात्रा ऐप के माध्यम से पास को एक्टिवेट या रिन्यू कर सकते हैं।
    इसके लिए फास्टैग आईडी और वाहन संबंधी विवरण देना होगा।

    क्यों फायदेमंद है यह पास?

    बार-बार टोल कटने की परेशानी से मुक्ति
    नियमित यात्रियों के लिए किफायती सौदा
    टोल प्लाज़ा पर वेटिंग टाइम में भारी कमी
    सफर के खर्च का बेहतर अनुमान और पारदर्शिता
    देश के हाईवे नेटवर्क पर ड्राइविंग का समग्र अनुभव बेहतर
    क्या आप को लेना चाहिए ₹3,000 वाला पास?
    अगर आप अक्सर हाईवे ट्रैवल करते हैं, तो यह पास आपके लिए एक स्मार्ट इन्वेस्टमेंट हो सकता है। इससे आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ भी नहीं पड़ेगा और टोल कटने की झंझट से छुटकारा भी मिलेगा।

    याद रखें:
    सभी संबंधित नियमों और शर्तों को पढ़ने के बाद ही पास को एक्टिवेट करें। यह सुविधा आने वाले समय में देश की सड़क परिवहन व्यवस्था को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम साबित हो सकती है।

    अस्वीकरण : यह ब्लॉग केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए लिखा गया है। उल्लिखित प्रतिभूतियाँ केवल उदाहरण हैं, सुझाव नहीं। यह व्यक्तिगत सुझाव/निवेश सलाह नहीं है। इसका उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था को निवेश संबंधी निर्णय लेने के लिए प्रभावित करना नहीं है। निवेश संबंधी निर्णयों के बारे में स्वतंत्र राय बनाने के लिए, प्राप्तकर्ताओं को स्वयं शोध और मूल्यांकन करना चाहिए।

    प्रतिभूति बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, निवेश करने से पहले सभी संबंधित दस्तावेजों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

  • रेड अलर्ट के चलते देहरादून जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 21 जुलाई को रहेंगे बंद

    रेड अलर्ट के चलते देहरादून जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 21 जुलाई को रहेंगे बंद

    उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के मद्देनज़र भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने 21 जुलाई के लिए भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। जनपद नैनीताल सहित प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में “रेड अलर्ट” घोषित किया गया है। संभावित आपदा की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए जिले के सभी शासकीय, अशासकीय व निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) और समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में सोमवार, 21 जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया है।जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि भारी बारिश के कारण भूस्खलन, सड़कों के अवरुद्ध होने, जलभराव और नदी-नालों में तेज बहाव जैसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवकाश का निर्णय लिया गया है।उन्होंने शिक्षा विभाग एवं आंगनबाड़ी संचालन से जुड़े समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आपदा की स्थिति में समुचित समन्वय बनाए रखें तथा आवश्यकतानुसार अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।