अक्टूबर में उत्तराखंड आएंगे PM Modi, केदारनाथ धाम के करेंगे दर्शन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

PM Modi Uttarakhand visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अक्टूबर में केदारनाथ धाम दौरा प्रस्तावित है। दौरे को लेकर शासन और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री बाबा केदार के दर्शन और पूजा-अर्चना करने के साथ ही केदारनाथ में चल रहे विकास कार्यों का जायजा ले सकते हैं।

PM Modi का उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर संबंधित विभागों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। सुरक्षा, यात्रा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। बताते चलें प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का केदारनाथ से लगातार जुड़ाव रहा है।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.