उत्तरकाशी में वर्तमान समय में ऑडेन कोल (Auden’s Col) क्षेत्र से सभी 29 ट्रेकर्स का हेली रेस्क्यू कर लिया गया है। रेस्क्यू किए गए सभी ट्रेकर्स को हर्षिल हेलिपैड पर लाने के बाद प्राथमिक उपचार दिया गया।
29 ट्रेकर्स का किया सुरक्षित हेली रेस्क्यू
प्रशासन की माने तो सभी ट्रेकर्स का स्वास्थ्य सामान्य है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी ट्रेकर्स अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए हैं। इसके अलावा, कालिंदी पास क्षेत्र में भी हेली रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।
फंसे लोगों को रेस्क्यू अभियान जारी
बता दें गौमुख, तपोवन, कालिंदी पास और ऑडिन कोल बेस कैंप समेत अलग-अलग ट्रैकिंग रूटों पर 136 पर्वतारोही, ट्रैकर और सहयोगी स्टाफ फंस गए थे। ट्रैकरर्स में छह विदेश भी शामिल थे। अन्य फंसे लोगों को रेस्क्यू अभियान अभी जारी है।
Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.








